‘अधिक मांस खाकर मस्तक ‘गर्म’ न करो, उसपर ‘बर्फ’ डालो, गुटखा खाकर मुंह बन्द रखो’, मुसलमानोंसे बोले महाराष्ट्रके मन्त्री
३ दिसम्बर, २०२१
महाराष्ट्रके उद्धव शासनमें मन्त्री जितेंद्र आव्हाड मुसलमानोंको लेकर दिए अपने एक वक्तव्यको लेकर चर्चामें हैं । ‘एनसीपी’ नेताने मुंबईके निकट भिवंडीमें पत्रकारोंसे बात करते हुए, कुछ समय पूर्व ‘रजा एकेडमी’के महाराष्ट्र बन्दके मध्य हुए उपद्रवके सन्दर्भमें मुसलमानोंको सीख दी । त्रिपुरापर असत्य समाचारकी आड लेकर मुसलमानोंने राज्यके कई नगरोंमें हिंसा की थी ।
आव्हाडने मुसलमानोंसे कहा, “मैं सभी मुसलमान भाइयोंसे निवेदन करना चाहता हूं । अधिक मांस खाकर मस्तक न ‘गर्म’ करो । पूर्णतः शान्तिसे कार्य करो । वे (विरोधी दलके लोग) चाहते ही हैं कि तुम्हारा मस्तक ‘गर्म’ हो जाए । मस्तकपर ‘बर्फ’ रखो और मुंहमें पान, सुपारी, रजनीगन्धा, जो खाना हो खाओ; किन्तु मस्तकपर ‘बर्फ’, मुंहको ताला । कुछ नहीं होगा ।” विचारणीय है कि महाराष्ट्रमें ‘गुटखा’का विक्रय प्रतिबन्धित है ।
ज्ञातव्य हो कि अमरावतीसे एक दृश्यपट सामने आया था, जिस कारण त्रिपुराकी कथित हिंसाके विरोधमें महाराष्ट्रके नांदेड, अमरावती और मालेगांवमें, १२ नवम्बर २०२१ को मुसलमान संगठनोंने अत्यधिक विरोध किया । बलात आपणियां बन्द करवाई गईं और ‘पुलिस’पर भी ‘पथराव’ हुआ ।
जिस राज्यके मन्त्री ऐसे अनर्गल वक्तव्य देते है । वह शासन कैसा करते होंगे ? यह स्पष्ट होता है । हिंसा करनेवालोंका समर्थन इसी राज्य का शासन करें तो ऐसा शासनका शीघ्र ही नाश हो जाता है । स्वयंको हिन्दुओंका शुभचिन्तक कहकर, हिन्दुओंका सहयोग पानेवाले उद्धव शासनका छद्म नाट्य और उसका परिणाम अब सबके समक्ष है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply