‘गोमूत्र पीकर आएं’, ‘टीएमसी’ सांसद महुआ मोइत्राने मोदी शासनका उपहास उडानेके लिए बोली पुलवामा आतङ्कीकी भाषा
३ फरवरी, २०२२
अपने लोकसभा भाषणसे पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्राने गुरुवार, ३ फरवरी २०२२ को ‘ट्विटर’पर मोदी शासनपर व्यंग्य कसनेके लिए गोमूत्रका उपहास उडाया ।
‘भाजपा’को सम्बोधित करनेके लिए अनुचित ‘हैंडल’को ‘टैग’ करते हुए महुआ मोइत्राने ‘ट्वीट’ किया, “मैं आज सांय कालको राष्ट्रपतिके अभिभाषणपर लोकसभामें बोलने जा रही हूं । मैं केवल इतना कहना चाहती हूं कि ‘बीजेपी’ स्वयंको सज्ज रखे । गोमूत्रके ‘शॉट्स’ भी पीकर आए !”
विदित हो कि मोइत्राने कई अवसरोंपर असंसदीय भाषाका खुलकर प्रयोग करके एक बार नहीं; अपितु कई बार अपने हिन्दू द्वेषको प्रकट किया है । गत वर्ष उन्होंने भारतको ‘सुसु पॉटी रिपब्लिक’ कहकर एक नूतन विवाद खडा कर दिया था । तब भी उन्होंने केन्द्र शासनपर आक्रमण करनेके लिए गोमूत्रका प्रयोग किया था ।
‘ट्वीट’में मोइत्राने कहा था, “हमारे ‘सुसु पॉटी रिपब्लिक’में आपका स्वागत है ! गोमूत्र पियो, गोबर छिडको और शौचालयमें विधानके शासनको बहा दो ।” इस ‘ट्वीट’के पश्चात सामाजिक जालस्थलपर लोगोंने जमकर खिंचाई की थी ।
अपने विरोधियोंपर अपमानजनक टिप्पणी करने और उपहास उडानेका उनका पुराना स्वभाव है । कई अवसरोंपर उन्होने अपने समकक्ष सांसदोंके साथ भी असंसदीय भाषाका प्रयोग किया है । महुआ मोइत्रासे भाषायी गरिमा और स्त्री मर्यादाकी अपेक्षा रखना मूर्खता ही होगी । समाजमें यथोचित मानकोंकी स्थापनाके लिए रामराज्य कितना आवश्यक है ? यह उपर्युक्त प्रसंगसे ज्ञात होता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply