चुनौतीके साथ समस्या बना मालदीव, चीनकी ओर अधिक झुकाव : नौसेना प्रमुख


नौ-सेनाध्यक्ष सुनील लांबाने कहा है कि मालदीवका अधिक झुकाव चीनकी ओर है। वह भारतको महत्व नहीं दे रहा है। नई दिल्ली और मालेके बीच के संबंध अभी सामान्य नहीं हुए हैं।
लांबाने कहा कि मालदीवके एक्सक्लूसिव इकॉनामिक जोनकी (ईईजेड) देखरेख भारतकी नौसेनाने फिर आरम्भ कर दी है, परन्तु मालदीव एक चुनौतीके साथ समस्या बना हुआ है। वहांकी सरकारने संविधानमें परिवर्तन करके कई द्वीप चीनको दे दिए हैं।
मालदीवसे भारतके संबंध उस समय सख्त हुए थे, जब अब्दुल्ला यमीनकी सरकारके आपातकाल कालके फैसलेका भारतने विरोध किया था। वहांके विपक्षी दलोंकी याचनापर भारत ने सैन्य हस्तक्षेप करने से मना कर दिया था।
लांबाने कहा कि मालदीवने न तो मिलन युद्धाभ्यासमें हिस्सा लिया और न ही डिफेंस एक्सपो 2018 में अपना प्रतिनिधि भेजा। इससे साफ है कि वह भारतको गंभीरताटसे नहीं ले रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution