दिसम्बर ११, २०१८
भोजीपुराके एक युवकने थाना सिरौलीमें नशा देकर बलपूर्वक खतना कर देनेके आरोपमें तीन भाइयोंके विरुद्घ प्राथमिकी प्रविष्ट कराई है । युवकके अनुसार उसे बंधक बना लिया गया और कई दिनों तक नमाज पढने और भैंसेका मांस खानेको विवश किया गया । रविवार, ०९ दिसम्बरको किसी प्रकार भागकर थाना सिरौली पहुंचा तो पुलिसने भी उसे भगा दिया ।
सोमवारको घटनाकी भनक भाजपा नेताओंको लगी तो उन्होंने थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया । इस मध्य प्रकरण प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच गया । इसके पश्चात थानेमें पीडित युवककी परिवादपर प्राथमिकी प्रविष्ट की गई । अधिकारियोंके निर्देशपर एलआईयूने भी प्रकरणकी जांच आरम्भ कर दी है ।
भोजीपुराके गांव बुझिया जनूबीमें रहने वाले महेन्द्र मौर्यके अनुसार वह दिल्लीमें एक ट्रकपर स्वच्छताका काम करता था । कुछ समय पूर्व वह ट्रकके साथ बंगलूरू गया तो वहां उसकी भेंट सिरौलीके मोहल्ला प्यासमें रहने वाले फुरकानसे हुई । एक ही जनपदके होनेके कारण उनमें मित्रता हो गई । ट्रक चलाना सिखानेका झांसा देकर फुरकान उसे अपने साथ सिरौली ले आया ।
महेन्द्रका आरोप है कि कुछ दिवस पूर्व फुरकानने अपने भाई रिजवान और इरफानकी सहायतासे उसे चायमें नशेकी गोली देकर अचेत कर दिया और उसका खतना करा दिया ! उसे चेतना आई तो उसे बताया कि वह अब मुसलमान बन चुका है ! उसने विरोध किया तो फुरकान और उसके भाइयोंने उसे बंधक बना लिया । कई दिवस तक उसे डरा-धमकाकर बलपूर्वक नमाज पढवाई और भैंसका मांस खानेको भी विवश किया !
पीडित महेन्द्रका कहना है कि रविवारको किसी प्रकार वह फुरकानके चंगुलसे भाग निकला और थाना सिरौली पहुंचकर पुलिसको जानकारी दी, परन्तु पुलिसने उसे थानेसे भगा दिया । सोमवारको उसने एसडीएम कार्यालय जाकर परिवाद की तो प्रकरण प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा । भाजपा नेताओंको भी इसका ज्ञान हुआ तो नगर पालिका अधिकारी संजीव सक्सेना, सिंचाई मन्त्री धर्मपाल सिंहके प्रतिनिधि प्रभाकर शर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राम गौतम, आशू सिंह सहित कई नेता कार्यकर्ताओंके साथ सीओ आलोक अग्रहरिसे मिले । थानेमें भी काफी देर हंगामा हुआ । इसके पश्चात सिरौली पुलिसने महेन्द्रकी परिवादपर प्राथमिकी प्रविष्ट कर आरोपियोंकी खोजमें गए तो वे भाग गए । सिरौली पुलिसने महेंद्र मौर्यको चिकित्साके लिए भेजा है ।
धर्म परिवर्तन करनेका प्रकरण सामने आनेके पश्चात सिरौलीमें तनावको देखते हुए पीएसीकी तैनाती कर दी गई है । उधर, इंस्पेक्टर सिरौली रामअवतार सिंहने बताया कि पीडित महेंद्र मौर्यने पूछताछमें अलग-अलग तथ्य बताए हैं । उसकी बातोंसे लग रहा है कि उसका खतना सिरौलीमें नहीं वरन् छह माह पूर्व दिल्लीमें किया गया था ।
“धर्मान्धोंका वस्तुतः एक ही धर्म है और वह है छल-बलसे किसी भी प्रकार धर्म परिवर्तन करना और जिहादी समुदायमें सम्मिलित करना, परन्तु धर्मनिरपेक्षवादी हिन्दूको यह कहां समझमें आता है और शासन धर्म परिवर्तन रोकने हेतु कठोर विधान बनाकर जिहादियोंको दण्डित करें, तभी यह रोका जा सकेगा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply