अक्तूबर २०, २०१८
बागपतके तीलवाडा ग्रामसे एक लज्जित कर देने वाली घटना सामने आई है । यहां एक अल्पसंख्यक युवकपर एक चार माहके बछडेके साथ दुष्कर्म करनेके आरोपमें अभियोग प्रविष्ट किया गया है । बछडेकी शनिवार, २० अक्तूबरको मृत्यु भी हो गई है । यह घटना बुधवार, १७ अक्तूबरकी है ।
शनिवार, २० अक्तूबरको बछडेकी मृत्युके पश्चात पुलिसने ‘आईपीसी-३७७’ (अप्राकृतिक सम्बन्ध) और ४२९की (जानवरके साथ क्रूरता) धाराओंमें अभियोग प्रविष्ट कर लिया है । वहीं घटनाके पश्चात गांवमें
तनाव है और हिन्दू संगठन आरोपी युवकको बन्दी बनानेकी मांग कर रहे हैं । युवक अल्पसंख्यक समुदायसे है !
छपरौली थानेके एसओ विजय कुमारने बताया, ‘बछडेके मालिककी परिवादपर हमने एफआईआर प्रविष्ट कर ली है । आरोपीके परिवारके अनुसार, वह अव्यस्क है । हम उसकी वास्तविक आयु चिकित्सिय जांचसे ज्ञात करेंगे । एक सरकारी पशु चिकित्सकने बछडेके शवका परीक्षण करनेपर आन्तरिक घावोंसे बछडेकी मृत्युकी पुष्टि की है, लेकिन दुष्कर्मकी घटनाकी पुष्टि करनेके लिए हमने एक दृष्टान्त (सैंपल) आगरा लैब भेजा है । हम शीघ्र ही आरोपीको बन्दी बनाएंगे ।’
“आरोपी युवक कठोर-से-कठोर दण्डका पात्र है और समाचार माध्यमोंको किसी विशेष समुदायमें पल रही मानसिकताको ‘अल्पसंख्यक’ कहकर नहीं छिपाना चाहिए, इसके कारण सत्य उजागर नहीं हो पाता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply