चाकरीसे निकालनेपर ५८ गायोंको विष देकर मारनेवाला आरोपी बनाया गया बन्दी
३१ अक्टूबर, २०२१
ग्रेटर नोएडाके खोदना खुर्दा गांवमें गायकी ‘डेयरी’में चाकरीसे निष्कासित किए जानेपर ५८ गायोंको विष देकर हत्या करनेवाला आरोपी सूरजपुर कोतवाली ‘पुलिस’द्वारा बन्दी बना लिया गया है । आरोपीके निकटसे विषैला पदार्थ भी प्राप्त कर लिया गया है । समाचारके अनुसार, खोदना खुर्द गांवमें रहनेवाले ओमवीर सिंह गायोंकी ‘डेरी’ चलाते हैं । उनकी ‘डेयरी’पर धर्मेंद्र गायोंकी देखभालका कार्य करता था । कार्यको उचित प्रकारसे न करने व नित्य मद्यपान करनेके कारण उसे कार्यसे निष्कासित कर दिया गया । इस कारण २२ अक्टूबरको प्रतिशोधकी भावना व क्रोधमें आकर आरोपीने गायके जल पीनेवाले कुण्डमें विष मिला दिया, जिससे गायोंकी मृत्यु हो गई । जब ५८ गायोंकी मृत्यु मात्र ५ दिनोंमें सन्दिग्ध अवस्थामें हुई तो प्रकरणका परिवाद ‘पुलिस’से किया गया व पशु चिकित्सालयके दलने आकर जांचके पश्चात विषसे मृत्युकी पुष्टि की ।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिवस पूर्व हरियाणाके पानीपतसे भी गोहत्याका प्रकरण उजागर हुआ था । यहां गायका सिर कटा शव प्राप्त हुआ था । हत्याकी सूचना मिलनेपर बडी संख्यामें गोशालाके सेवक व गोभक्त पहुंच गए थे व पशु क्रूरता अधिनियमके अन्तर्गत, अज्ञात हत्यारोंके विरुद्ध प्रकरण भी प्रविष्ट कराया गया था ।
गोहत्या रोकने हेतु, गोहत्याके अपराधको, मानव हत्या समान ही दण्डनीय अपराध घोषित किया जाना चाहिए । हिन्दुओंमें भी गोमाताके प्रति प्रेम व श्रद्धा बढे, इस हेतु उन्हें भी धर्मशिक्षण देनेकी आवश्यकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply