टीपू सुल्तानके विषयपर ‘पोस्ट’कर अपने विचार साझा करनेपर कर्नाटकके हिन्दू युवकको आक्रमणकर किया चोटिल
२४ फरवरी, २०२२
कर्नाटकके बागलकोटमें सामाजिक जालस्थानपर अपने विचार व्यक्त करने साझा की गई ‘स्माइली इमोजी’के कारण क्रोधित कट्टरपन्थियोंने प्रकाश लोनारे नामक युवकपर ‘धारदार’ शस्त्रोंसे आक्रमणकर उसे चोटिल कर दिया । यह घटना १९ फरवरी २०२२ की है, जब १५-२० लोगोंके जनसमूहने उसपर आक्रमणकर दिया ।
प्रकाशको चिकित्सालयमें प्रविष्ट करवाया गया है । स्थानीय विधायक वीरन्ना चरंतिमथा व राष्ट्रीय हिन्दू सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिकने रविवार, २० फरवरीको उससे भेंट की । बागलकोट नगर थानेमें परिवाद प्रविष्ट किया गया है ।
कर्नाटकमें भाजपाका शासन होते हुए वहां हिन्दू विरोधमें ऐसी घटनाएं होना अत्यन्त लज्जाजनक है । आक्रमणकरियोंको कठोर दण्ड हो, जिससे वे भविष्यमें ऐसे अपराध करनेसे बचें !
Leave a Reply