लखनऊमें लव-जिहादका एक और प्रकरण, धर्मान्ध सलमानने सुनीताको गर्भवती स्थितिमें आठ माहकी पुत्रीके साथ छोडा


नवम्बर ४, २०१८

धर्म परिवर्तन कर प्रेम विवाह करना राजधानी लखनऊकी सुनीताको (साहिना खान) भारी पड गया ! पति सलमान खानने उसे न तो कभी पत्नीका स्थान दिया, न ही समाजमें आदर ! विवाहके १२ वर्ष पश्चात्   उसने दूसरे विवाहके लिए सुनीताको एक आठ माहकी पुत्री और गर्भवती शिशुके साथ छोड दिया । रविवार, ४ नवम्बरको सुनीताने महिला थानेमें परिवाद प्रविष्ट करते हुए अपनी १२ वर्षोंके जीवनकी वेदना बताई ।

सुनीताने बताया कि २००६ में उसने किराना व्यवसायी सलमानसे प्रेम विवाह किया था । इसके लिए न केवल उसने घर छोडा, बल्कि अपना धर्म भी परिवर्तित किया, लेकिन विवाहके पश्चात् सलमानने अपना रंग दिखाना आरम्भ कर दिया !

 

सलमान उसे अपने घर ले जानेके स्थानपर अकबरी गेट स्थित एक सदनिकामें (फ्लैटमें) ले गया और वहीं रखा ! कुछ वर्षों तक तो सब ठीक रहा, इस मध्य दोनोंको एक पुत्री भी हुई । कुछ दिवस पश्चात् सलमानका व्यवहार परिवर्तित हो गया । २०१५ में उसने एक अन्य महिलासे विवाह कर दूसरे सदनिकामें (फ्लैटमें) रखा और इसी मध्य तीसरा विवाह भी किया । सलमानकी इन कृत्योंसे परेशान सुनीताने २०१५ में उत्पीडनका प्रकरण प्रविष्ट करवाया । जिसके पश्चात् सलमानने सुनीतापर सन्धिका दबाव बनाया और साथ रहनेको राजी हो गया । इस मध्य वह पुनः उसके सदनिकापर (फ्लैटपर) आने लगा ।

 

२०१८ में सुनीता एक बार पुनः गर्भवती हुई । इसके पश्चात् सलमानने उसके साथ फिर मारपीट आरम्भ कर दी । सलमानके कृत्योंसे परेशान होकर रविवारको सुनीताने महिला थानेमें परिवाद देकर न्यायकी विनती की है ।

 

“पशुओं समान कृत्य करने वाले धर्मान्धपर आंख बन्द कर विश्वास कर विवाह करने वाली हिन्दू महिलाएं, क्या अपनी परिस्थितिके लिए स्वयं उत्तरदायी नहीं है ? हिन्दू समाजमें माता-पिता द्वारा की जाने वाली धर्मकी उपेक्षाका परिणाम सन्तानोंको भोगना पडता है । यदि सन्तानें धर्माभिमानी होंगी तो ऐसे कृत्य क्यों करेंगी ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution