कर्नाटक, ‘हिजाब’ हटाया तो टुकडे-टुकडे कर देंगे’ कांग्रेसके नेता मुकर्रम खान
१८ फरवरी, २०२२
कर्नाटकके कलबुर्गीमें ‘पुलिस’ने गुरुवारको कांग्रेसके नेता मुकर्रम खानके विरुद्ध कलबुर्गीमें ‘हिजाब’पर एक विवादित वक्तव्यपर प्राथमिकी प्रविष्ट की है । कांग्रेसके नेताका चित्रपट सामने आया था जिसमें वह कह रहे थे, “जो भी हमारे बालकोंको ‘हिजाब’ पहननेसे रोक रहे हैं, उनके टुकडे-टुकडे कर दिए जाएंगे । भगवा वस्त्र पहनकर लोग ‘हिजाब’ हटानेको बोल रहे हैं । ‘हिजाब’पर रोक लगा रहे हैं ।” मुकर्रम खान कलबुर्गी जनपदके सेदमसे पूर्व जनपद पंचायत सदस्य हैं ।
कांग्रेसके नेता मुकर्रमके इस विवादित वक्तव्यके पश्चात हिन्दू सङ्गठनोंने इसके विरोधमें प्रदर्शन भी किया था । विश्व हिन्दू परिषदके जनपद सचिव शिवकुमारने अपने परिवादमें कहा, “इस आपत्तिजनक वक्तव्यको फैलना नहीं चाहिए । इससे समाजमें अशान्ति प्रसारित हो सकती है ।”
जिस कांग्रेसने सदैवसे ही मुसलमानोंका पक्ष लिया है, उस दलके नेताओंसे और अपेक्षा भी क्या की जा सकती है ? इनका लक्ष्य केवल हिन्दुओंको मारना ही नहीं; अपितु राष्ट्रके टुकडे-टुकडे करना रहा है । कांग्रेसके दुष्ट राजनेताओंको अब जनता योग्य दण्ड दे, यही अपेक्षित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply