अगस्त २३, २०१८
केरल बाढसे उपजे भीषण विनाश से जूझ रहा है; लेकिन साथ ही कुछ ऐसे चित्र भी सामने आ रही हैं, जो धार्मिक सद्भावके लिए एक उदाहरण हैं । केरलके त्रिशूरकी एक मस्जिदमें जब बाढका पानी भर गया तो वहां एक मन्दिरने बकरीदकी नमाज पढनेके लिए अपने द्वार खोल दिए ! सहस्त्रों लोगोंने इस मन्दिरमें नमाज पढी !
पुरप्पुलिक्वु रत्नेश्वरी मन्दिरके प्रबन्धकोंने नमाज पढनेके लिए स्थान उपलब्ध कराया । इसका एक वीडियो ‘फेसबुक’पर प्रेषित किया गया । वीडियोके अनुसार मस्जिदमें पानी भर जानेसे मुसलमान लोग नमाज पढनेके लिए किसी स्थानकी खोज कर रहे थे; लेकिन उन्हें ऐसा स्थान नहीं मिल रहा था, जहां सहस्त्रों लोग साथ बैठकर नमाज पढ सकें ।
‘फेसबुक’पर इस वीडियोको प्रेषित करने वाले अजीम आजादने कहा, “यह घटना उन साम्प्रदायिक शक्तियोंके लिए एक उदाहरण है, जो धर्मके नामपर हमारे देशमें शान्ति और एकताको बाधित करनेका प्रयास करते हैं ।’ इस वीडियोमें एक व्यक्ति मन्दिरके व्यवस्थापकोंको ईदकी नमाजके लिए स्थान देने पर धन्यवाद दे रहा है ।
सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर भी मन्दिर प्रबन्धकोंके इस निर्णयकी प्रशंसा हो रही है । सलिल रविन्द्रन नामके एक व्यक्तिने ‘ट्विटर’पर लिखा, “केरलमें बाढके पश्चात मुसलमान हिन्दू मन्दिरको स्वच्छ कर रहे हैं । ईद मुबारक ।”
“गौको काटने वाले, छल-बलसे धर्मपरिवर्तन व जेहाद करने वाले धर्मद्रोहियोंको मन्दिरमें स्थान देने वाले हिन्दुओंसे बडा मूर्ख इस विश्वमें कोई होगा क्या ? इसी तथाकथित ‘धर्मनिरपेक्षता’का ही परिणाम आज केरल भोग रहा है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply