‘मीशो’पर तिरंगा छपे मुखावरणका हो रहा था विक्रय, हिन्दू जनजागृति समितिके हस्तक्षेपके उपरान्त हटाया 


२१ जनवरी, २०२२
            ‘ई-कॉमर्स’ संस्थान ‘मीशो’ने तिरंगा छपे हुए मुखावरण अपने अन्तरजालपर विक्रय हेतु रखे थे । कुछ राष्ट्रप्रेमियोंको ज्ञात होनेपर उन्होंने त्वरित हिन्दू जनजागृति समितिको इसकी सूचना दी । समितिने भी त्वरित ‘मीशो’को इसपर आपत्ति दर्शाते हुए इसे अन्तरजालसे हटानेको कहा । समितिने कहा कि राष्ट्रध्वजका वस्तुओंपर उपयोग करना नियमावली २००२ के अनुसार अपराध है; अतः ऐसे सभी चित्र अन्तरजालसे हटाए जाएं !
             हिन्दू जनजागृति समितिके आपत्ति दर्शानेके पश्चात कुछ ही समयमें ‘मीशो’ने इससे सम्बन्धित सभी चित्र हटा लिए ।
      राष्ट्रवादियोंकी सतर्कता व हिन्दू जनजागृति समितिके विरोधसे ध्वजसम्बन्धित अपमानजनक सामग्रीको हटाया गया है । उनका यह कार्य प्रशंसनीय है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution