अक्तूबर २४, २०१८
उत्तर प्रदेशके मथुरामें बदमाश अभय होकर वारदातों कर रहे हैं ! पुलिस बदमाशोंको पकडनेका दावा कर रही है; लेकिन उनके दावे खोखले प्रतीत हो रहे हैं ! वर्तमान प्रकरण धार्मिक नगरी गोवर्धनसे सामने आया है । जहां १२ घण्टेमें श्रद्धालुओंके साथ तीन लूटकी घटनाएं हुई ! इस घटनासे स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओंमें आक्रोश है और पुलिससे लुटेरोंको बन्दी बनानेकी मांग कर रहे हैं ।
बता दें कि प्रातः मंगलवार जतीपुरा गिर्राजजी परिक्रमा मार्गपर भिन्न-भिन्न दो श्रद्धालुओंके साथ लूटकी घटना हुई ! इनमें एक अमरोहासे गिरिराज परिक्रमापर आए भक्त राजीव अग्रवालके साथ गोविंद कुण्डके निकट लूट और मारपीट की गई ! वहीं दूसरी घटना ग्वालियरके एक श्रद्धालूके साथ जतीपुरा इन्द्रपूजा स्थलके समीप हुई ! बदमाश दोनों वारदातोंको कर भाग गए !
लूटके पश्चात् श्रद्धालुओंने १०० नम्बरपर चलभाष कर पुलिसको सूचना दी; लेकिन काफी प्रतिक्षा करनेके पश्चात् भी पुलिस नहीं पहुंच पाई ! वहीं अमरोहाके यात्रीसे लगभग १५०० रुपये, चलभाष यन्त्र और उसके गलेसे सोनेकी चेन लूट ली !
अपराधी खुलेमें लूट कर पुलिसको ही चुनौती देते दिख रहे हैं; लेकिन पुलिस इन अपराधियोंको रोकनेमें असफल सिद्ध हो रही है । वहीं शरद पूर्णिमा होनेके कारण गिर्राजजी आने वाले श्रद्धालुओंकी संख्या बढ रही है ।
“विडम्बना है कि हिन्दुओंके देशमें हिन्दू तीर्थोंमें ही प्रशासनका कोई संरक्षण नहीं है ! योगी शासन इसपर त्वरित कार्यवाही कर दोषियोंको दण्ड दें, ऐसी उनसे अपेक्षा है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : न्यूज १८
Leave a Reply