हमारा ‘मजहब’ शान्तिप्रिय, ‘हिजाब-बुर्के’पर बोला तो गला काट देंगे
१० जून, २०२२
जम्मू-कश्मीरसे एक बेहद भयावह प्रयोजनवाला ‘वीडियो’ सामने आया है, जिसमें ‘भीड’के सामने एक ‘मुल्ला’ हिन्दुओंको लिए अपशब्द कह रहा है और गला काटनेकी बात कह रहा है । वह भयदर्शन करा रहा है कि ‘अजान’ या ‘हिजाब’की बात हुई इसके ‘अंजाम’ अनिष्टकारी होंगे । इस प्रकरणमें जम्मू ‘पुलिस’ने भारतीय दण्ड संहिताकी दो धाराओंमें अभियोग प्रविष्टकर अपने कर्तव्योंकी इतिश्री कर ली ।
प्रकरण जम्मू क्षेत्रके डोडा जनपद बडेरवाका है । यहां एक जिहादी घोषणा कर रहा है, जिसका ‘वीडियो’ सामाजिक जालस्थलपर सामने आया है । इसमें वह हिन्दुओंको अपशब्द कह रहा है और नूपुर शर्माको गला काटनेकी धमकी दे रहा है ।
जिहादीके चारों ओर सहस्रों व्यक्ति उपस्थित हैं । ‘वीडियो’में सामने ‘मस्जिद’ दिख रही है और उसकी एवं ‘अगल-बगल’के भवनोंकी ‘छतों’पर भी लोग खडे दृष्टिगत हो रहे हैं । उसकी उकसाऊ घोषणाके मध्यमें ‘भीड’ ‘अल्लाह-हू-अकबर’ और या ‘रसूल’के उद्घोष कर रही है ।
इस ‘वीडियो’को साझा करते हुए ‘ट्विटर’पर पत्रकार स्वाति गोयल शर्माने लिखा, जम्मूकी ‘मस्जिद’से केवल नूपुर शर्माकोही नहीं; अपितु उनके समर्थनमें लिखनेवाले व्यक्तिको मस्तक काटनेका भयदर्शन कराया जा रहा है । उन्होंने चेतावनी दी कि ‘हिजाब’की आलोचना करनेवालोंका भी मस्तक ‘कलम’कर दिया जाएगा । ‘भीड’ कोलाहल कर रही है, “सिर तनसे जुदा ।”
‘वीडियो’में ‘मौलाना’ कहता है, गायका मूत्र पीनेवालोंका, गोबरके भीतर स्नान करनेवालोंकी सामर्थ्य ही क्या है विश्वमें ? इनको जो भय लगता है वह हमसे लगता है । इनको जो वायु मिलती है, हमारी दयासे मिलती है । इनको जो नदीसे पानी मिलता है, हमारी दयासे मिलता है अथवा इनकी सामर्थ्य क्या है ?
‘मौलाना’ कहता है, ये भगवे भी हमारे बैरी, ‘आरएसएस’ भी हमारी बैरी है । मैं हिन्दुओंको बताना चाहता हूं कि सबसे निम्नस्तरके मुसलमान इतनी आस्था रखता है कि विश्वके किसी भी ‘ताकत गुस्ताख-ए-नबी’का मस्तक काट सकता है ।
देशका कोई भाग हो जिहादी न विधान माननेको सिद्ध हैं और न ही वह राष्ट्रके प्रति निष्ठा रखनेको सिद्ध हैं । शासनको चाहिए कि इनके विरुद्ध कठोर कार्यवाहीकर ‘कडा’ सन्देश दें और सुनश्चित करें कि भारतमें रहकर इनको विधानका सम्मान करना ही होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply