‘मौलवी’ सहित अबतक कुल १४ बन्दी, ३७ परिवारके १०० से अधिक आदिवासियोंको बनाया था मुसलमान


३० अप्रैल, २०२२
     गुजरातके भरूच जनपदके कांकरिया गांवमें ३७ हिन्दू परिवार और १०० हिन्दू आदिवासियोंके सामूहिक धर्मान्तरणके प्रकरणमें चार और आरोपियोंको बन्दी बनाया गया है । गुजरात ‘पुलिस’ने गुरुवारको (२८ अप्रैल २०२२ को) भरूचके आमोद ‘तालुका’के रहनेवाले अब्दुल समद दाऊद पटेल (बेकरीवाला), शब्बीर मोहम्मद पटेल (बेकरीवाला), हसन इब्राहिम पटेल (टिसली) और इस्माइल याकूब पटेलको (डेलावालाको) बन्दी बनाया । इस प्रकरणमें अबतक कुल १४ लोगोंको बन्दी बनाया गया है ।
  भरूचकी ‘पुलिस’ अधीक्षक लीना पाटिलने बताया, “हमने चार अन्य आरोपियोंको बनाया गया है । हम उनके वक्तव्य लेंगे और साक्ष्य जुटाएंगे । इससे पूर्व इस प्रकरणमें १० आरोपियोंको बन्दी बनाया गया था ।” इस प्रकरणमें ‘पुलिस’ गुजरातने ‘फ्रीडम फॉर रीलिजन ऐक्ट’की धारा ४ और धारा १२० (बी), १५३ (बी) (सी), और ५०६ (२) के अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट किया है ।
  इससे पूर्व प्रलोभन और बलात धर्मान्तरण कराकर इस्लाम स्वीकार करवानेके प्रकरणमें गुजरात उच्च न्यायालयने ४ अप्रैल २०२२ को वरयावा अब्दुल वहाब महमूद नामके एक इस्लामी ‘मौलवी’की अग्रिम प्रतिभूति याचिका निरस्त कर दी थी ।
         बन्दी बनाए गए मौलवी एवं अन्य १४ लोगोंको कठोर दण्ड मिलना चाहिए । जिससे बलात धर्मान्तरण करवानेवालोंके मध्य भय उत्पन्न हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution