पाकिस्‍तानी धर्मगुरुने अल्‍पसंख्‍यकोंकी तुलना ‘मानव मल’से की !


जुलाई ८, २०१८

पाकिस्तानमें एक धर्मगुरुने हिन्दुओं, ईसाइयों, सिखों और यहूदियोंको लेकर विवादित वक्तव्य दिया है । उन्होंने निकटवर्ती देशोंंमें इन अल्पसंख्यकोंकी तुलना ‘मानव मल’से कराई है । धर्मगुरु इसके अतिरिक्त बोले हैं कि ये लोग नर्कमें जाएंगे ! ‘सलमा बीबी’ नामके ‘टि्वटर हैण्डल’से शनिवारको (सात जुलाई) एक ट्वीट किया गया । बताया गया कि खादिम हुसैन रिजवीने कहा, “यदि काफिरोंसे सम्बन्ध आवश्यक भी है तो बस इतना है कि जितना शौचालयके अन्दर जितना जाना विवशता है । शौचालयके साथ जितना सम्बन्ध रखा है, उतना ही रखें !” वह आगे बोले, “तूने क्या देखा हिन्दुओंमें ? तू कहता है कि हिन्दू भी जनाब । हम जन्नतके निर्णय नहीं कर सकते । तूने नहीं करने हैं न तो अल्ला रसूलने निर्णय करने हैं । न मौलवियोंने करने हैं; लेकिन अल्लाहने तो निर्णयकर दिए हैं कि जन्नतमें ये जाएंगे और नर्कमें ये जाएंगे ! हिन्दुओंके दलाल न बनो !”
रिजवी तहरीक लब्बायक पाकिस्तानके अध्यक्ष भी हैं । उन्होंने ‘कराची प्रेस क्लब’में पत्रकारोंके सामने एक और आपत्तिजनक वक्तव्य दिया था । कहा था कि यदि उनके पास परमाणु विस्फोटक होता तो वह उसे हॉलैण्डके ऊपर गिरा देते !

२५ जुलाईको होने वाले मतदानको लेकर उन्होंने कहा था कि परिणाम अचम्भितकरने वाले आएंगे ! बोले, “हमें विश्वास है कि जो ‘खत्म-ए-नबुव्वत’में विश्वास रखते हैं, वे हमारे पक्षमें मतदान करेंगे और आप मतदानमें अचम्भित करने वाले परिणाम देखेंगे !”

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution