मन्त्रीके सामने ही मौलवीने ‘बकरीद’पर गाय काटनेको कहा !


जून २०, २०१८

कर्नाटकके स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मन्त्रीके सामने एक मौलवीने कहा है कि राज्यमें ‘बकरीद’के समय गायोंकी काटा जाएगा ! मौलवीके इस कथनपर राजनीति तेज हो गई है । कर्नाटक राज्यमें गौहत्या पर प्रतिबन्ध है और मौलवी राज्यके मन्त्रीके सामने ही गाय काटनेकी बातें कर रहा है ! उत्तरी कर्नाटकके विजयपुरामें ‘रमजान’की नमाजके समय राज्यके स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री शिवानन्द पाटिलकी उपस्थितिमें दो दिवस पूर्व मौलाना तनवीर हाशमीने यह कहा । हाशमी विजयपुराके ‘हाशिम पीर दरगाह’के प्रमुख हैं । हाशमीके कथनके समय मन्त्रीने कोई टिप्पणी नहीं की !

हाशमीने उर्दूमें कहा, ‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि दो माह बाद बकरीद आने वाली है । इस्लामिकके अनुसार उस दिन जानवरोंकी बलि दी जाती है। बलि देने वाले जानवरोंमें गायेंभी होंगी, जो बकरीदके अवसरपर कटेंगी ! कुछ शैतान इसे रोकनेका प्रयास करेंगे; लेकिन हमें किसी भी स्थितिमें रुकना नहीं है !’

हाशमीका यह वक्तव्य पूर्व केन्द्रीय मन्त्री और भाजपा विधायक बसानगौडा पाटिल यतनालकी एक विवादित टिप्पणीके ‘वीडियो’के सामने आनेके कुछ दिवस पश्चात आया है । इसमें यतनालने पार्षदोंको केवल हिन्दुओंके लिए कार्य करने का निर्देश दिया था ।

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution