दक्षिणी देहलीमें अतिक्रमणपर चलने लगा ‘बुलडोजर’ : ९ मईको शाहीनबाग और जामियामें, अवैध रोहिंग्या-बांग्लादेशियोंकी बढी चिन्ता


४ मई, २०२२
      ‘एसडीएमसी’के मेयर मुकेशने कहा था, ‘आम आदमी पार्टी’ और कांग्रेसके शासनोंने घुसपैठियों और बांग्लादेशियोंको बसानेका कार्य किया; किन्तु देहलीकी चिन्ता कभी नहीं की । देहलीवाले पानीकी न्यूनतासे जूझ रहे हैं; परन्तु ‘आप’ शासन और उनके विधायक पानी पहुंचा रहे हैं, रोहिंग्याओंको ।
      ‘सीएए-एनआरसी’के विरोधके नामपर राजधानी देहलीको अन्य राज्योंसे काटनेका षड्यन्त्र धरनास्थलके रूपमें महीनोंतक प्रयोग किए गए शाहीनबागमें अतिक्रमण हटानेका निर्णय लिया गया है । अतिक्रमण हटाओ अभियान दक्षिणी देहलीके कई भागोंमें बुधवार ४ मई २०२२ से आरम्भ होकर १३ मईतक चलेगा । इस सम्बन्धमें दक्षिणी देहलीके ‘डीसीपी’ और दक्षिण-पूर्वी देहलीके ‘डीसीपी’को सूचित कर दिया गया है ।
       दक्षिणी देहलीके शाहीनबाग, जसोला, सरिता विहार, ओखला, कालिंदी कुंज, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी जैसे कई क्षेत्रोंमें नगरनिगमने यह अभियान आरम्भ किया है । निगममें स्थायी समितिके उपाध्यक्ष राजपाल सिंहने बताया कि इस बारेमें सम्बन्धित क्षेत्रके ‘डीसीपी’को पत्र लिखकर सूचित कर दिया गया है । इस अभियानके अन्तर्गत ‘सडकों’ और शासकीय भूमिपर बने स्थायी और अस्थायी निर्माणोंको ध्वस्त कर दिया जाएगा ।
      शाहीनबागमें अतिक्रमण हटानेका कार्य ९ मईको होगा ।
         दक्षिण देहली नगर निगमका यह पग स्वागत योग्य है । राज्य शासन ‘वोटबैंक’के प्रलोभनमें और निगममें इस विभागके उत्तरदायी लोग भ्रष्टाचारमें लीन होने कारण ऐसे अवैध अतिक्रमण होते हैं; अतः आवश्यक है कि निगमके अधिकारियों और इन राजनेताओंपर भी उचित कार्यवाहीकर दण्डित किया जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution