उत्तरप्रदेशमें धर्मान्धोंका आतंक, रात्रिमें दुल्हनके आभूषण लूटे व बारातियोंको दौडा-दौडाकर पीटा !!


जनवरी २८, २०१९

उत्तरप्रदेशके मेरठ नगरके पचपेडा गांवमें दुल्हनपर अशोभनीय टिप्पणी करनेके विरोधमें मुसलमानोंकी भीडने दूल्हा-दुल्हन और बारातियोंपर आक्रमण कर दिया । आरोप है कि भीडने दुल्हनके आभूषण और नकदी लूट ली और आधा दर्जन वाहनोंमें तोडफोड कर दी । इतना ही नहीं, बारातियोंको दौडा दौडाकर पीटा ! वहीं घटनाके पश्चात क्षेत्रमें साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया ।

पुलिसने इसमें सात मुसलमानोंके विरुद्घ बलवा, डकैती और अन्य धाराओंमें अभियोग प्रविष्टकर छह आरोपियोंको बन्दी बनाया गया । पुलिसके अनुसार बागपतके दोघट थाना क्षेत्रके मोजाबाद नागल निवासी ललित शर्मा पुत्र ब्रजपालका विवाह किला परीक्षितगढ क्षेत्रके अल्लीपुर आलमपुर निवासी योगेन्द्रकी पुत्री मानसीके साथ निर्धारित हुआ था । रविवार, २७ जनवरी संध्यामें बारात बागपतके लिए विदा हुई थी । जैसे ही भावनपुर क्षेत्रके पचपेडा गांवमें पहुंची तो एकाएक दुल्हनका स्वास्थ्य बिगडनेपर दुल्हनके वाहनको गांवमें ही एक मुसलमान व्यक्तिकी दुकानके सामने रोक दिया गया । बताया गया कि यहां दुल्हनको वमन होनेपर दूसरे समुदायके युवकोंने दुल्हनपर अशोभनीय टिप्प्णी की । विरोध करनेपर कुछ युवक अभद्रतापर उतर आए और दुल्हनके सजी हुए वाहनके पुष्प तोड डाले । दूल्हा और वाहनमें सवार अन्य लोगोंसे अपशब्द कह मारपीट आरम्भ कर दी ।
इस मध्य बारातियोंके चार अन्य वाहन वहां पहुंचीं तो आरोप है कि मुस्लिम युवकोंने शोर करते हुए भीडको बुला लिया, जिसके पश्चात ६०-७० लोगोंकी भीडने लाठी-डंडे लेकर वाहनोंपर प्रहार कर दिया । दुल्हनके आभूषण और कुंडल भी लूट लिए ! इस मध्य दुल्हनके एक कानसे रक्त निकलने लगा ।  

उधर, भाजपा नेता और जिपं सदस्य रोहताश पहलवानके अतिरिक्त भाजपा नेताओं और समर्थकोंने एडीएम प्रशासन और एसपी क्राइमका घेरावकर नारेबाजी कर दी । भाजपाइयोंकी पुलिस अधिकारियोंसे नोकझोंक हो गई । पुलिसके अनुसार दुल्हन सहित सात लोगोंको चिकित्सिय परीक्षणके लिए चिकित्सालय भेजा गया है । पुलिस अधिकारियोंके अनुसार दुल्हनके भाई गौरव शर्माकी परिवादपर शादाब, शाहबाज, बहादुर, इमरान, कामरान, नदीम, यूसुफ सहित ६० लोगोंपर अभियोग प्रविष्टकर छह लोगोंको बन्दी बना लिया है ।

 

“दुल्हनके वाहनको एक मुसलमानकी दुकानपर रोका गया वो भी रात्रिमें, अर्थात बाराती धर्मनिरपेक्ष थे और उत्तरप्रदेशमें जहां न प्रशासन और न पुलिस धर्मान्धोंमें भय उत्पन्न करनेमें असफल है, वहां नागरिकोंने ही फूंक-फूंककर चलना चाहिए । उत्तरप्रदेशमें अनेकों क्षेत्र इतने असंवेदनशील बन चुके हैं कि हिन्दू दिनमें भी भयभीत होते हैं और इन धर्मनिरपेक्ष बारातियोंने रात्रिमें ही वाहन रोक दिया । उत्तरप्रदेशमें धर्मान्धोंका साहस इतना बढ चुका है कि वे दिन दहाडे हिन्दू विरोधी कृत्य करते हैं, विष उगलते हैं और यहां स्वयंकी चूक होनेपर भी बारातियोंको दौडा-दौडाकर पीटा । अब इसकी समीक्षा हिन्दू स्वयं करें कि वे कितने सुरक्षित है और स्वरक्षणके लिए कोई उपाय योजना है क्या ?; क्योंकि एक बाराती भी स्वरक्षण अथवा दुल्हनका रक्षण नहीं कर पाया !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : नभाटा



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution