हिन्दू बनकर लडकीने की युवक से विवाह, गोमांस खिलाने व धर्मपरिवर्तनका आरोप !


सितम्बर ११, २०१८

एक टेम्पो चालकको प्रेममें फंसानेके पश्चात युवतीने धर्म परिवर्तनके लिए दबाव बनाया । युवकका आरोप है कि पहले तो युवतीने अपनी पहचान छिपाकर हिन्दू रीतिसे आर्य समाज मन्दिरमें विवाह कर लिया, लेकिन अब वह और उसके कुटुम्ब वाले ईसाई धर्म अपनानेपर अडे हुए हैं ! युवकने युवतीके परिजनोंपर बलात् गोमांस खिलानेका भी आरोप लगाया है !

गंगानगर थाना क्षेत्रके आजाद नगर कसेरूखेडा मोहल्ला निवासी विक्रम सिंह पुत्र जयपाल सिंह टेम्पो चालक है । उसने बताया कि वह हिन्दू ठाकुर समाज से है । एक वर्ष पूर्व उसकी पहचान एक युवतीसे हो गई । युवतीने अपने आपको वाल्मीकि समाजसे बताया । विक्रम सिंहका दावा है कि प्रेम-प्रसंगके पश्चात दोनोंने स्वेच्छासे नोएडाके एक आर्य समाज मन्दिरमें १९ फरवरीको हिन्दू रीतिसे विवाह कर लिया । विक्रमका आरोप है कि विवाहके पश्चात युवतीके सुर परिवर्तन हो गए ! उसने अपने आपको ईसाई बताकर धर्म-परिवर्तन करनेके लिए दबाव बनाया और पुनः गिरिजाघर जाकर विवाह करनेकी बात कही । आरोप है कि युवती कई बार मन्दिर बताकर धोखे से विक्रमको गिरिजाघर ले गई और बलात् विवाह करनेका दबाव बनाया । चार दिवस पूर्व युवतीके परिवार वालोंने धोखे से घर बुलाकर मारपीट की और धमकाया कि यदि धर्म परिवर्तन नहीं किया तो वह युवतीको साथमें नहीं भेजेंगे !

विक्रम सिंहने आरोप लगाया कि सप्ताह भर पूर्व युवतीने अपने घर बुलाकर बातचीत करनेके लिए कहा । आरोप है कि जब विक्रम युवतीके घर पहुंचा तो उसके परिजनोंने धोखे से उसे गोमांस लाकर खानेके लिए कहा । ईसाई धर्म परिवर्तन करनेके लिए उन्होंने घर व धन आदि कई प्रकारके प्रलोभन दिए; लेकिन विक्रम किसी प्रकार वहां से बचकर निकल भागा । विक्रमका कहना है कि उसने सम्पूर्ण प्रकरणकी परिवाद एसएसपी व बादमें गंगानगर थानेपर की; लेकिन अभीतक कोई सुनवाई नहीं हुई । विक्रमने युवतीके अतिरिक्त उसके भ्राता, बहन, मामा, नानी व तीन अन्य युवकोंके विरुद्ध कार्यवाहीकी मांग की है ।

 

“हिन्दू युवाओं और युवतियोंको इन धर्मद्रोहियोंसे बचकर ही रहना चाहिए, क्योंकि इनके लिए प्रेम केवल धर्मपरिवर्तनका माध्यम है” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : दैनिक जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution