देशमें ‘छोटे पाकिस्तान’की निर्मितिका ठीकरा मेहबूबा मुफ्तीने ‘भाजपा’पर मढा
४ मई, २०२२
जम्मू कश्मीरकी पूर्व मुख्यमन्त्री तथा ‘पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी’की नेता मेहबूबा मुफ्तीने, ‘भाजपा’ देशकी धर्मनिरपेक्षतापर ‘बुलडोजर’ चलाकर देशमें अनेक छोटे पाकिस्तान बना रही है’, ऐसा कुप्रचार किया । इस समय उन्होंने मध्यप्रदेशके खरगोन एवं देहलीके जहांगीरपुरीमें अवैध भवन निर्माण और अतिक्रमणपर हुई कार्यवाहीका भी उल्लेख किया । मुसलमानोंको पाकिस्तान जानेका सुझाव दिया जा रहा है । उन्होंने कहा, “शासनने देशमें कुछ भी नया किया नहीं; अपितु भेदभावका निर्माणकर, धर्मनिरपेक्ष संस्कृतिको दुर्बल बनाया !”
महबूबा मुफ्ती ऐसे वक्तव्योंसे मात्र हिन्दुओंको भ्रमित कर रही हैं । उनका वक्तव्य पूर्णतः असत्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply