पशु चुरा रहे मोहम्मद सिद्दीकीको अररियामें ग्रामीणोंने पीट-पीटकर मार डाला, उसके साथी ‘तस्कर’ गोलीबारी कर भागे
१० दिसम्बर, २०२१
बिहारके अररिया जनपदमें एक कथित पशु चोरको ग्रामीणोंने पीट-पीटकर मार डाला है । मृतकका नाम मोहम्मद सिद्दीकी बताया जा रहा है, आयु लगभग ५० वर्ष है । यह घटना नरपतगंज प्रखण्ड क्षेत्रके मानिकपुर पंचायत स्थित भवानीपुर ग्रामके निकट की है । यह घटना ७ दिसम्बर, मंगलवारकी रात्रिकी बताई जा रही है ।
‘वार्ड’ संख्या ४ में शनिचर बडियेतने अपने पशुओंकी चोरी कर ले जाते हुए कुछ लोगोंको देख लिया और उसके पश्चात वह ‘शोर’ मचाने लगा । थोडे ही समयमें ग्रामवासी एकत्रित हो गए और पशु चोर भागने लगे, तब ग्रामवासियोंने उनका पीछा किया । इस मध्य पशु चोरोंने गोलियांं भी चलाईं; किन्तु सभी ग्रामीण सुरक्षित रहे । अन्ततः उनमेंसे एक चोरको ग्रामीणोंने घेर लिया । उसके पश्चात आक्रोशित जनसमूह चोरपर टूट पडा । ग्रामीणोंकी पिटाईमें उसकी घटनास्थलपर ही मृत्यु हो गई । शेष चोरोंने, चोरी कर ले जा रही ४ भैसोंको छोडकर, अंन्धेरेका लाभ उठाया और वहांसे भाग निकले । ‘थाना’ प्रभारी फुलकाहा नगीना कुमारने बताया कि प्रकरणकी जांंच की जा रही है । जांंचके पश्चात जो भी दोषी होगा, उसपर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी ।
शासन-प्रशासनके अक्षम होनेके कारण ही साधारण जनताको दण्डात्मक कार्यवाही करनेके लिए बाध्य होना पडता है; अतः भविष्यमें ऐसा न हो, इसका ध्यान शासकोंको रखना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply