जनवरी १८, २०१९
हमीरपुरमें रागौल स्टेशनके पास ३६ गायोंकी रेलयानसे कटकर मृत्यु हो गई ! इस भयावह घटनासे क्षेत्रमें हडकम्प मच गया । रेलवे लाइनके दोनो ओर गायोंके शवको पडा देख ग्रामीणोंकी भीड एकत्र हो गई । सूचना मिलते ही वहांपर पहुंची पुलिस प्रशासनने गायोंके शवको जेसीबी मशीनसे गड्ढा खोदकर दबा दिया । वहां भारी संख्यामें पुलिस बल तैनात कर दिया गया ।
रेलवे स्टेशनके पास ३६ गायोंके ट्रेनसे कटे हुए शव मिले । इस घटनापर गौ रक्षकोंका कहना है कि इन गायोंको घेरकर रेलवे लाइनपर एकत्र किया गया । यह गायोंकी हत्या है !
उल्लेखनीय है कि राज्यमें एक अन्य घटनामें गायोंसे भरा ट्रक पलट गया, जिससे कि ६ गायोंकी मृत्यु हो गई । यह दोनों घटनाएं मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथके उस आदेशके पश्चात घटित हुई हैं, जिसमें उन्होंने मवेशियोंके स्वामियोंको गौशालामें अपने पशुओंको बंद करनेको कहा था । माना जा रहा है कि चारेकी न्यूनताके कारण लोग अपने मवेशियोंको खुला छोड देते हैं । रागौल रेलवे स्टेशनके पास हुई यह घटना इसी बातका संकेत करती है । वहीं जलालपुरा पुलिस स्टेशनके पास ५० गायोंसे भरा ट्रक पलटनेसे ६ की मृत्यु हो गई ।
“हिन्दु बहुल राष्ट्रमें प्रति व्यक्ति एक गौमाता होती थी; परन्तु आज हिन्दुओंकी निधर्मिताकी सीमा यह है कि प्रति ११ व्यक्ति मिलकर एक गायको नहीं सम्भाल पा रहे हैं ! हिन्दू स्वयं ३ समय भोजन करतै हैं; परन्तु ११ व्यक्तियोंपर १ गाय होनेपर भी भोजन नहीं दे सकते हैं और चारा न होनेकी बाते करते हैं । घरोंमें चूंकि अब मार्बल्स लग चुके हैं तो गायोंको बांधनेमें इन्हें लज्जा आती है, अब हिन्दुओ ! ऐसेमें आवश्यकता पडनेपर ईश्वर आपका रक्षण क्यों करेंगें ? इसपर विचार अवश्य करें ! ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : पत्रिका
Leave a Reply