सास बना रही बहुओंपर धर्मान्तरणका दबाव, भग्न किया पूजाघर, बहुओंने किया महिला आयोगसे परिवाद


०९ जनवरी, २०२२
               घटना उत्तरप्रदेशके कानपुरके काकादेव स्थित राजपुरवाकी है । यहां पतियों संग महिला आयोगमें उपस्थित हुई दो बहुओंने अपनी सासपर आरोप लगाया है कि वह उन्हें ईसाई पन्थने अपनाने हेतु बाध्य करनेके लिए प्रताडित करती है । उनका पूजाघर भंग कर चुकी है ।
           पीडिताओंमें एक मोना पति शिवकुमार व दूसरी पूजा पति सचिन है । दोनोंने बताया कि उनकी सास कमलादेवीने गत दिसम्बरको ईसाई पन्थ स्वीकार किया व तभीसे वह घरके अन्य सदस्योंको ईसाई बनानेको उद्यत है । उसने अपनी तीनों बेटियोंको ईसाई बना दिया है । अब ये सब मिलकर दोनों बहुओंको धर्मान्तरित करनेका प्रयत्न कर रही हैं । इन्हें धर्मान्तरण हेतु ४०,००० रुपयेका प्रलोभन भी दिया गया । इन्होंने स्वीकार नहीं किया तो इनका पूजाघर तोड दिया गया । महिलाओंने अपने बच्चोंके भविष्यके प्रति चिन्ता भी प्रकट की व वे यह भी सोचकर चिन्तित हैं कि सम्बन्धियोंको क्या कहेंगीं ?
       ईसाई धर्मान्तरणका षडयन्त्र सर्वत्र चल रहा है । आजकल तो इनके धर्मगुरु भगवा पहनकर, रुद्राक्ष माला पहनकर हिन्दुओंके साथ विश्वासघात करते हैं । घरके किसी एक सदस्यको मूढ बनाकर परिवर्तित करते है; अन्य सदस्योंपर येन केन प्रकारेण दबाव बनाते हैं । ऐसे लोगोंको शीघ्र कठोर दण्ड होना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution