कथित मदर टेरेसाने छुपाए ‘चर्च’में होनेवाले कुकर्म – वृत्तचित्र (डॉक्‍यूमेंट्रीने) सामने लाया ‘काला सच’


९ मई, २०२२
      ईसाई ‘मिनशरी’ कथित मदर टेरेसापर एक नूतन वृत्तचित्र  (डॉक्यूमेंट्री) आया है । इस वृत्तचित्रमें टेरेसापर उनके कुछ निकटवर्ती लोगोंके माध्यमसे गम्भीर आरोप लगाए गए हैं । यह वृत्तचित्र ‘स्काई डॉक्यूमेंट्रीज’पर ९ मईको प्रसारित किया गया है ।
     टेरेसापर स्काई ‘डॉक्यूमेंट्रीज’की ३ भागकी नूतन शृंखला प्रसारित की गई है । जिसका नाम ‘मदर टेरेसा : फॉर द लव ऑफ गॉड’ है । वृत्तचित्रमें टेरेसाके साथ २० वर्षतक कार्य कर चुकीं मैरी जॉनसनने कहा, “मदर टेरेसाकी आध्यात्मिकता ‘क्रॉस’पर लटके जीसस क्राइस्टसे जुडी हुई है । उन्हें लगता था कि विश्वमें निर्धनता अच्छी है; क्योंकि ईसा मसीह विश्वके प्रथम निर्धन थे । यह अत्यन्त मूढतापूर्ण बात है ।’
      इस वृत्तचित्रमें टेरेसापर यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने निर्धनता दूर करने और लोगोंकी सहायता करनेसे अधिक समूचे विश्वसे मिलनेवाले वित्तपोषणको सीधे ‘वेटिकन सिटी’के ‘कैथलिक चर्च’को हस्तान्तरित किया था ।
      वहीं, मैरी जॉनसनका कहना है कि टेरेसा अपने जीवनके अन्तिम दशकमें वृद्धावस्थासे जूझ रही थीं; किन्तु तब भी ‘वेटिकन सिटी’ने उन्हें प्रत्येक उस स्थानपर भेजा, जहां ‘चर्च’के ‘पादरी’ बच्चोंके यौन शोषणमें संलिप्त पाए गए थे । ऐसा इसलिए किया गया जिससे ‘चर्च’में हो रहे गडबडी और दुराचारको विश्वसे छुपाया जा सके ।
       ईसाई पन्थने षड्यन्त्रके अन्तर्गत टेरेसाके समाजसेवी पक्षको ही जनमानसके सामने रखा और समाजको दिशाभ्रमित किया है; परन्तु अब समय आ गया है कि वास्तविकता सबके सामने आए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution