मुख्तार अंसारीके एक और सहयोगीके अवैध अतिक्रमणको उत्तर प्रदेश शासनद्वारा हटाकर अधिग्रहित किया गया


०७ दिसम्बर, २०२१
        उत्तर प्रदेशके मऊमें गत कुछ दिवसोंसे ‘माफिया’ मुख्तार अंसारीके गुटपर प्रशासन निरन्तर कार्रवाही कर रहा है । इसी क्रममें मंगलवार, ७ दिसम्बर २०२१ को भीटी हाटमें उत्तर प्रदेश जनपद प्रशासनने मुख्तारके निकटवर्ती महेंद्र सिंहके अवैध अतिक्रमणपर कार्रवाही की, जिसकी अनुमानित लागत १० लाख रुपए थी और साथ ही ‘तहसीलदार’ आरोपितसे १००० रुपए दण्ड शुल्कके रूपमें तत्काल जमा कराए गए । इसके पश्चात महेंद्रको चेतावनी दी गई कि यदि शासकीय भूमिपर किसीके द्वारा भी अवैध अतिक्रमण किया जाता है, तो सुसंगत धाराओंके अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट किया जाएगा ।
        इससे पूर्व भी उत्तर प्रदेशमें ‘माफियाओं’के विरुद्ध चल रहे अभियानके अन्तर्गत, २५ सितम्बर २०२१ को मऊ जनपद प्रशासनने ‘गैंगस्टर’ विधायक मुख्तार अंसारीके निकटवर्ती कोयला ‘माफिया’ एवं त्रिदेव ‘कंस्ट्रक्शन’के उमेश सिंहका भीटीमें १० करोड रुपएकी लागतसे बना चार तला भवन ‘बुलडोजर’से ध्वस्त करा दिया था । उमेश सिंह, मुन्ना सिंह हत्याकाण्डका आरोपित है । मऊ प्रशासन इससे पूर्व भी अनेक अवसरोंपर उमेशकी करोडों रुपएकी सम्पत्तिका अधिग्रहणकर (सीज) चुका है ।
       भू, सम्पति, रत्न, स्त्री व प्रकृतिके सर्व संसाधनोंको अवैध रूपसे अधिग्रहितकर व निज स्वार्थमें संलिप्त रहकर, अनिष्ट कार्योंमें दुरुपयोग करना आसुरी (निम्न) चेतनाका द्योतक है । उत्तर प्रदेश शासनकी उक्त कार्यवाही अनुसरणीय है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution