स्वापक नियन्त्रण ब्यूरो (एनसीबीने) नांदेडसे ११२७ किलोग्राम गांजा किया राजसात तो गुजरात आतंकवाद निरोधक दलने पकडी १२० किलोग्राम ‘हेरोइन’ : मुख्तार, शमशुद्दीन और गुलाम हुसैन बनाए गए बन्दी
१६ नवम्बर, २०२१
मुंबई एनसीबीने सोमवार १५ नवंबरको नांदेड जनपदसे ११२७ किलोग्राम मादक पदार्थ पकडे हैं । इन्हें आंध्र प्रदेशसे महाराष्ट्र लाया जा रहा था। ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेडेने बताया कि इस प्रकरणमें दो सन्दिग्ध लोगोंको पकडा गया है, उन्हें न्यायलयमें समक्ष लाया जाएगा ।
वहीं गुजरात आतंकवाद निरोधी दल अर्थात ‘एटीएस’ने मोरबी जनपदके जिंजुदा गांवसे लगभग ६०० करोड रुपए की १२० किग्रा ‘हेरोइन’ पकडी है । इस सम्बन्धमें तीन लोगोंको भी बन्दी बनाया गया है, जो जामनगरके जोदिया निवासी मुख्तार हुसैन, जिंजुडा मोरबीके निवासी शमशुद्दीन हुसैनमिया सैयद और सलाया देवभूमि द्वारकाके गुलाम हुसैन उमर भगद हैं ।
जिहादी अब, लव जिहाद, भूमि जिहादके साथ ही मादक पदार्थोंके माध्यमसे भी देशको हानि पहुंचानेका प्रयास कर रहे हैं, इससे उन्हें इस देशसे कितनी घृणा है ? यह सिद्ध होता है । ऐसे अपराधियोंको मृत्युदण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply