मुनव्वर फारुकी गुरुग्राम ‘कॉमेडी शो’के कलाकारोंकी सूचीसे भी नाम हुआ बाहर, विवादित ‘कॉमेडियन’को ‘भाजपा’ नेताने बताया अपघाती


०८ दिसम्बर, २०२१
       विवादित ‘कॉमेडियन’ मुनव्वर फारुकीका नाम अब गुरुग्राम ‘कॉमेडी’ समारोहके कलाकारोंकी सूचीसे भी हटा दिया गया है । इस निर्णयके पीछे सार्वजनिक सुरक्षाको आधार बताया गया है । आयोजकोंके अनुसार, २ दिवसोंसे आ रहे दूरभाषोंमें मुनव्वरकी ‘शो’में सहभागिताका विरोध किया जा रहा था । यह कार्यक्रम १७ से १९ दिसम्बरके मध्य आर्या ‘मॉल’में होना है ।
      हरियाणा ‘भाजपा’ ‘आईटी’ विभागके प्रमुख अरुण यादवने सोमवार, ६ दिसम्बरको ‘पुलिस’में परिवाद प्रविष्ट किया था । इस परिवादमें उन्होंने मुनव्वरपर भगवान रामके अपमानका आरोप लगाया था । साथ ही मुनव्वरपर हिन्दुओंकी धार्मिक भावनाओंको ठेस पहुंचानेकी भी बात लिखी गई थी । इसीके साथ अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघके विरुद्ध भी मुनव्वरद्वारा रंगमंचसे सुनाए गए ‘चुटकुलों’का उल्लेख किया गया था । अन्तमें गुरुग्राममें शान्ति और सौहार्द बनाए रखनेके लिए फारुकीको गुरुग्राम न आने देनेका निवेदन किया गया था ।
      समाचार माध्यमोंके अनुसार, इस कार्यक्रमके आयोजक ‘द एंटरटेनमेंट फैक्ट्री’के सह-संस्थापक मुबीन तिसेकने जनता और कलाकारोंकी सुरक्षाको सर्वोच्च प्राथमिकता बताया । उन्होंने कहा कि वे किसीकी भी भावनाओंको दोषित नहीं करना चाहते । यही कारण है कि हमने मुनव्वरको कलाकारोंकी सूचीसे हटा दिया है । पूछनेपर मुबीनने दूरभाष करनेवालों के विषयमें जानकारी देनेसे मना कर दिया है ।
       आयोजकोंद्वारा देरसे लिया गया निर्णय, स्वागतयोग्य है । अभिव्यक्तिकी स्वतन्त्रताके नामपर सनातन संस्कृति और देवी-देवताओंका अपमान बहुत पहले बन्द हो जाना चाहिए था । हिन्दुओंमें अपने धर्मके प्रति स्वाभिमानकी चेतनामें निरन्तरता इसी प्रकार बनी रहनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution