मई १७, २०१९
बिहारकी राजधानी पटनासे सटे दानापुरके सुल्तानपुर झोपडपट्टीमें उन्मादियोंने तालिबानी ढंगसे गुड्डू नामक युवककी पीट पीटकर हया कर दी । बताया जा रहा है कि गुड्डूने कुछ लडकोंको गांजा पीनेसे रोका तो वो भडक उठे तथा गुड्डीको ईंट-पत्थरोंसे पीट-पीटकर चोटिल कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई । बताया गया है कि गुड्डूके घरके ही पास मोहम्मद तालिब और उसके साथी प्रतिदिन गांजा पीते थे । इसे देख गुड्डूने उन्हें मना किया और कहा कि गांजा उसके घरके पास न पिएं ।
गुड्डूद्वारा गांजा पीनेसे रोकनेपर मोहम्मद तालिब तथा उसके दो अन्य उन्मादी मित्र भडक उठे तथा उसे ईंट और पत्थरोंसे मारना आरम्भ कर दिया । गुड्डू जब चोटिल हो गया तो उसे छोड आरोपी भाग गए । इसके पश्चात गुड्डूको चिकित्साके लिए पीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकिसाके मध्य उसकी मृत्यु हो गई । मृत्युके पश्चात शव घर पहुंचनेके पश्चात परिजनोंने हंगामा आरम्भ कर दिया । स्थानीय लोग आरोपियोंके घरपर चढ गए और तोडफोड आरम्भ कर दी । सूचना मिलनेपर दानापुर पुलिस वहां पहुंची तथा लोगोंके आक्रोशको देखते हुए विशेष बल नियुक्त करना पडा । इस प्रकरणमें पुलिसने दो आरोपियोंको बन्दी बना लिया है।
“उन्मादियोंका भय समाप्त होता जा रहा है कि आए दिन ऐसे प्रकरण उजागर हो रहे हैं और यह सब इनकी बढती जनसंख्याके कारण ही हो रहा है । अतः प्रशासन कुम्भकर्ण निद्रासे जागे और धर्मान्धोंकी जनसंख्यामें हो रही वृद्धिको रोकने हेतु कठोर पग उठाए; अन्यथा हिन्दू बहुल राष्ट्र भारतको सीरिया बननेमें समय नहीं लगेगा । ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : सुदर्शन न्यूज
Leave a Reply