अगस्त २३, २०१८
हरियाणाके रोहतकमें एक गायकी मृत्युके पश्चात तनावपूर्ण वातावरण हो गया है । पुलिसके अनुसार टिटौली गांवमें एक मुसलमान कुटुम्बके युवकने गायको डण्डेसे मारा था, जिसके पश्चात उसकी मृत्यु हो गई थी ! इस घटनाके पश्चात गांवमें तनावपूर्ण वातावरण बन गया है । मुसलमान कुटुम्बको सुरक्षा दी गई है । वहीं गायकी जांच विवरणके आधारपर आरोपी युवकके विरूद्ध अभियोग प्रविष्ट कराया गया है । इसके साथ ही गांवमें भारी संख्यामें पुलिस बल बुला लिए गए हैं । पुलिसके अनुसार इस गांवमें १०० से अधिक मुसलमान कुटुम्ब हैं ।
पुलिसका कहना है कि वह इस प्रकरणकी जांच कर रही है । उन्होंने इस सम्भावना से भी मना नहीं किया है कि गायने बाहर कुछ खा लिया हो । पुलिसका कहना है कि वह जांच विवरण आनेके पश्चात ही इस प्रकरणमें अधिक कुछ बता पाएगी ।
मुस्लिम युवकके हाथों कथित गायकी हत्याके विरोधमें टिटौली गांवमें तनाव पूर्ण वातावरण हो गया है, जिसके कारण भारी पुलिस बलको तैनात किया गया । यही नहीं, तनाव बढता देख गांवमें रह रहे मुसलमान कुटुम्बके घरोंपर पुलिस भी तैनात कर दी गई है । ग्रामीणोंका आरोप है कि एक युवकने एक गायको मार दिया । पुलिसने स्थितिको देखते हुए युवकके विरूद्ध प्रकरण प्रविष्ट कर लिया है ।
गांवमें भारी पुलिस बलको तैनात कर दिया गया है । टिटौली गांवमें लगभग सौ से अधिक मुसलमान परिवार रहते हैं । दोहपरमें पुलिसको सूचना मिली थी कि टिटौली गांवमें यामीन नामके एक मुसलमान युवकके डण्डा मारनेसे गायकी मृत्यु हो गई ।
डीएसपी नारायण चन्दने बताया कि सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची है और आरोपी युवकके विरूद्ध प्रकरण प्रविष्ट कर लिया गया । उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनासे सारा गांव एकत्रित हो गया था । कुछ युवकोंने गांवमें तनाव पैदा कर दिया, लेकिन गांवके आदमियोंने प्रकरण को शांत किया, गायकी जांच कर दबा दिया गया है और मुसलमान परिवारोंके घरोंपर अतिरिक्त पुलिस तैनात की है । आरोपी युवककी खोजमें पुलिस दल भेज दिए गए है ।
“धर्मद्रोहियों और गौ हत्यारोंको सुरक्षा देने वाला प्रशासन हिन्दुओंंको व धर्मको सुरक्षा देनेमें क्यों पीछे रह जाता है ?” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply