मुसलमान पतिने हिन्दू पत्नीकी, तकिएसे श्वास रोककर कर दी हत्या, तीन वर्षीय बेटीको घरसे किया बाहर
२२ जनवरी, २०२२
उत्तरप्रदेशकी राजधानी लखनऊके मोहम्मद यासीनने अपनी दूसरी हिन्दू पत्नीकी हत्या कर दी । कांशीराम कॉलोनीमें २० जनवरीको मोहम्मद यासीनसे उसकी पत्नी जारा खानसे विवाद हो गया । शिवा विश्वकर्माने विवाह और धर्मान्तरणके पश्चात अपना नाम जारा खान रख लिया था और तीन वर्षीय बेटीके साथ यासीन संग सदनिकामें (फ्लैटमें) रह रही थी । हत्याके पश्चात यासीन अपनी बेटीको ‘फ्लैट’के बाहर ही रोता-बिलखता छोडकर भाग गया । जाराद्वारा ‘फोन’ नहीं उठानेपर, उसका भाई जाराके घर पहुंचा और द्वार खोलकर भीतर जानेपर अपनी बहनके शवको ‘गद्दे’में लिपटा हुआ पाया और ‘पुलिस’को त्वरित सूचित किया । यासीनकी प्रथम पत्नी शाहबानो, बहराइचकी रहनेवाली है और हत्याके समय वह भी उसी क्षेत्रमें उपस्थित थी । अपराधीको ढूंढनेमें ‘पुलिस’ अभीतक व्यस्त बताई जा रही है ।
वासनान्ध हिन्दू युवतियां, धर्म शिक्षणके अभावमें अहिन्दुओंसे निकाहकर लेती हैं और अपने शेष जीवनको नरकमें ढकेल देती हैं । हिन्दुओंको चाहिए कि अपने बच्चोंको बचपनसे ही धर्मशिक्षण देना आरम्भ करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply