मुसलमान युवकने १५ वर्षीय हिन्दू लडकीका किया अपहरण, ‘बुर्के’में बनवाया चलचित्र
०४ जनवरी, २०२२
उत्तर प्रदेशके कासगंजसे ‘लव जिहाद’का प्रकरण सामने आया है । कासगंज ‘पुलिस’ने एक युवकको बन्दी बना लिया है । उसपर आरोप है कि उसने हिन्दू बनकर १०वीं कक्षामें पढनेवाली १५ वर्षीय अवयस्क हिन्दू लडकीको फंसाकर इस्लाममें परिवर्तित करवाया । मुसलमान व्यक्तिने लडकीको हिन्दू लडका राजू बनकर दिग्भ्रमित किया और विद्यालय जाते समय उसका अपहरण कर लिया ।
इसके पश्चात सामाजिक जालस्थलमें एक चलचित्र सामने आया, जिसमें उसने ‘बुर्का’ पहनकर आरोपी राजूके निर्देश अनुसार उसका समर्थन व उससे विवाह करनेकी बात करती हुई दिखाई दी । जिसके पश्चात लडकीके परिजनने उसके विरुद्ध ‘थाने’में परिवाद प्रविष्ट किया । परिणामस्वरूप २५ घण्टेके भीतर मुसलमान और अवयस्क लडकीको ढूंढ लिया गया और आरोपितको बन्दीगृह भेजकर कार्यवाही की जा रही है ।
‘लव जिहाद’के तात्कालिक व दूरगामी परिणामोंकी भयावहताका बोध करते हुए हिन्दू समाज उचित पग उठाए एवं धर्माचरण व स्वरक्षा हेतु प्रतिबद्ध रहे, हिन्दू राष्ट्र हेतु कृतिशील रहे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply