आंध्र प्रदेशमें अवैध ‘मस्जिद’ निर्माणके विरोधपर धर्मान्धोंकी जनसमूहद्वारा ‘भाजपा’ कार्यकर्ताओंपर आक्रमण
०९ जनवरी, २०२२
आंध्र प्रदेशके कुरनूल स्थित बन्दी आत्मकूरमें मुसलमानोंकी जनसमूहने ‘भाजपा’ कार्यकर्ताओंपर आक्रमण कर दिया । समाचारके अनुसार शनिवार, ८ जनवरी २०२३ के इस प्रकरणके पश्चात क्षेत्रमें तनावकी स्थिति है । इसी मध्य श्रीशैलमके वरिष्ठ ‘भाजपा’ नेता बुड्ढा श्रीकांत रेड्डी भी घटनास्थलपर उपस्थित थे । ‘भाजपा’के कई राजनेता भी इस आक्रमणमें चोटिल हुए हैं । ‘भाजपा’के राष्ट्रीय सचिव वाई सत्यकुमारने बताया कि एक अवैध ‘मस्जिद’के निर्माणका विरोध करनेपर इस आक्रमणको नियोजित किया गया था । वहीं ‘भाजपा’के महासचिव’ने इस प्रकरणपर अपना वक्तव्य साझा करते हुए कहा, “आत्मकूर जनपदमें अवैध निर्माणोंको लेकर ‘भाजपा’ नेताओंने राज्यमें मुख्यमन्त्री जगन रेड्डीके शासनसे प्रश्न पूछे थे । जब वह लोग प्रशासनके समक्ष अपना विरोध प्रविष्ट करा रहे थे तभी हिंसक जनसमूहने ‘पुलिस’की उपस्थितिमें ही उनपर आक्रमण कर दिया तथा उनके वाहनोंको क्षतिग्रस्त कर दिया । ऐसा होना लज्जाजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है । उन्होंने यह भी कहा कि ‘भाजपा’ इस घटनाकी निन्दा करती है और दोषियोंपर कडी कार्यवाहीकी मांग करती है ।” आंध्र प्रदेशके ‘डीजीपी’का कहना है कि कुछ लोग हिंसा प्रसारित करना चाहते थे । उन्होंने यह भी कहा कि धर्मके नामपर लोगोंको भडकानेवालों के विरुद्ध ‘पुलिस’को कठोर कार्यवाही करनी चाहिए । वहीं ‘पुलिस’के समक्ष ही मुसलमान समुदायके लोगोंने ‘भाजपा’ कार्यकर्ताओंपर प्रहार किया, जिसको नियन्त्रित करनेके लिए ‘पुलिस’द्वारा वायुमें भी ‘फायरिंग’की गई । अब क्षेत्रमें अत्यधिक ‘पुलिस’बलको नियुक्त किया गया है ।
अवैध निर्माणके विरुद्ध शान्तिपूर्ण विरोध प्रदर्शनपर भी जिहादियोंद्वारा ऐसे प्रहार किए जा रहा किया जा रहा है मानो वह किसी वैध कार्यका समर्थन कर रहे हों ! इसका प्रमुख कारण है समुदायके साथ खडे चाटुकारिता करते राजनीतिक दल, जो अपने ‘वोट बैंक’के समर्थनमें असत्यको भी सत्य दिखाने हेतु किसी भी स्तर तक जा सकते हैं । ऐसे दलोंका बहिष्कार करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोतसाभार : हिन्दू जन जागृति समिति
Leave a Reply