तेजस्वी सूर्यानें कहा ‘मुसलमानों-ईसाइयोंकी हो घर ‘वापसी’, मन्दिर मठ उठाएं अब यह दायित्व’ 


२७ दिसम्बर, २०२१
                भारतीय जनता ‘पार्टी’के सांसद तेजस्वी सूर्याने धर्मान्तरणकर मुसलमान व ईसाई बने लोगोंकी घर ‘वापसी’ करवानेकी बात कही है । उन्होंने कहा है कि इतिहासमें धर्मान्तरणकर दूसरे पन्थोंमें सम्मिलित कराए गए समूहको युद्धके स्तरपर हिन्दू धर्ममें पुनः लाना आवश्यक है तथा इसका दायित्व मन्दिर और मठोंको लेनेकी बात कही । समाचारके अनुसार तेजस्वी सूर्य उडुपीमें कृष्ण मठमें २५ दिसम्बर, २०२१ को आयोजित एक कार्यक्रममें भाग लेने आए थे । उन्होंने हिन्दू मान्यताओं और विचारधाराओंको दृढ बनानेके विषयमें कहा तथा पश्चिमी विचार जैसे साम्यवाद और उपनिवेशवादका उद्देश्य सनातन धर्मको नष्ट करना बताया । उन्होंने यह भी कहा कि यदि हमको पता न हो कि हमारा शत्रु कौन है ? तो हम कभी भी अपना बचाव नहीं कर सकते; अतः हिन्दू धर्मको मिटानेका प्रयास करनेवालोंका अभिज्ञान (पहचान) आवश्यक है । उनके इस वक्तव्यका ‘वीडियो’ भी अब जालस्थलपर साझा हो रहा है, जिसमें वह यह कहते हुए भी दृष्टिगत हो रहे हैं कि हिन्दुओंके पास अब एक ही विकल्प बचा है कि उन सभीको पुनः हिन्दू धर्ममें लाया जाए, जो धर्मसे विमुख हो गए हैं । उन्होंने यह भी कहा कि हमने इस देशमें राममन्दिर बनाया है, जम्मू कश्मीरसे अनुच्छेद ३७० हटाया है और अब हमको पाकिस्तानके मुसलमानोंकी हिन्दू धर्ममें घर ‘वापसी’ करवानी आवश्यक है ।
      युवा राजनेताद्वारा धर्म जाग्रति व राष्ट्रीय उत्थानके विषयमें चिन्तन करना प्रशंसनीय है; क्योंकि आजके कथित राजनेता तो मात्र मतपत्रोंकी राजनीति ही करते हैं ।‌ – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution