अक्तूबर २८, २०१८
नालंदाके एक विद्यालयसे विचित्र प्रकरण सामने आया है । यहां हिन्दी बोलनेपर प्राध्यापकने कथित रूपसे छात्रका सिर मुंडवा दिया । इसके पश्चात् छात्रने विद्यालय जाना बंद कर दिया ! घटनाकी जानकारी परिजनोंको मिलनेके पश्चात् उन्होंने थानेमें प्रकरण प्रविष्ट करवाया ।
एक समयपर जिस नालंदामें विश्वभरसे लोग पढने-पढानेके लिए आया करते थे, वहांके स्थिति अब विकट हैं । बिहार थाना क्षेत्रके खंदकपरमें छात्रके साथ घटित प्रकरण इसकी पुष्टि करता है । यहां सेंट जोसेफ आकादमीमें एक छात्रका मुंडन करा देने का प्रकरण सामने आया है । नवमींके छात्र सन्नी राजके अनुसार विद्यालयमें अंग्रेजीमें ही बात करनेका नियम है । इसका पालन न करनेपर बच्चोंको अतिरिक्त शुल्क (फाइन) देना होता है और पैसे न भर पानेकी स्थितिमें सिर मुंडवा दिया जाता है ।
गुरुवार, २५ अक्तूबरको जब छात्र स्कूल पहुंचा तो मित्रवर्गसे हिन्दीमें बात कर रहा था । यह देखकर प्राध्यापक बाबू टी थॉमस क्रोधित हो गए । उन्होंने छात्रको दण्ड देने शके स्थानपल उसे विद्यालयके रक्षक (गार्डके) साथ बलपूर्वक नाईके भेजकर उसका सिर मुंडवा दिया । इस घटनासे सकतेमें आया छात्र अगले दिवस स्कूल नहीं गया । उसका मुंडा हुआ सिर और गुमसुम व्यवहार देखकर परिजनोंने जब पूछताछ की तो यह प्रकरण सामने आया । गुस्साए परिजनोंने इस प्रकरणको लेकर एसडीओ सदर, डीईओ सहित अन्य वरीय अधिकारियोंको लिखित परिवाद प्रविष्ट कराते हुए कार्रवाईकी मांग की है ।
“विधर्मी मिशनरियां षडयन्त्र अन्तर्गत भारतमें विद्यालय खोलती है और हिन्दू बालकोंको धर्माच्युत करने व राष्ट्रविरोधी बनानेके सर्वप्रयास करती हैं । यह इस प्रकरणसे स्पष्ट है; अतः केन्द्रका भाजपा शासन इसमें त्वरित संज्ञान लेकर विद्यालयको दण्डित करें व ऐसे सभी मिशनरी विद्यालयोंकी जांच करें, ऐसी उनसे अपेक्षा है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
न्यूज : न्यूज १८
Leave a Reply