हिजाब’के पश्चात अब दक्षिण कन्नड और बागलकोटके विद्यालयोंमें नमाजकी हठ (जिद), कक्षामें पढी गई ‘नमाज’


१२ फरवरी, २०२२
      ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’की छात्र शाखा ‘कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया’के आह्वानके पश्चात कर्नाटकके उडुपीमें सामने आए ‘हिजाब’ विवादके पश्चात राज्यके कई क्षेत्रोंमें इस प्रकारकी कट्टरपन्थी विचारवाली घटनाओंमें सतत वृद्धि देखी जा रही है । राज्यके कई क्षेत्रोंके विद्यालयोंमें मुसलमान छात्र-छात्राओंद्वारा ‘नमाज’ पढनेकी घटनाएं सामने आई हैं।
      शैक्षणिक संस्थानोंमें ‘हिजाब’ पहननेको लेकर बढते तनावके मध्य कर्नाटकके दक्षिण कन्नड जनपदके एक शासकीय प्राथमिक विद्यालयकी कक्षाके भीतर मुसलमान समुदायके कुछ छात्रोंकी ओरसे कथित रूपसे ‘नमाज’ ‘अदा’ करते हुए, एक दृश्यश्रव्य सामाजिक जालस्थलपर फैल गया है । प्रकरण मंगलुरुके कडबा तालुकके अनकथाडका ग्रामका है । दृश्यश्रव्य ४ फरवरीका है; किन्तु यह तब सामने आया जब यह सार्वजनिक हो गया और स्थानीय लोगोंने इसपर आपत्ति जताई । स्थानीय लोगोंकी ओरसे ‘पुलिस’में कई परिवाद प्रविष्ट कराए गए हैंं; जिसके पश्चात शिक्षा विभागके अधिकारियोंने शुक्रवारको विद्यालयका ‘दौरा’ किया । विद्यालयके शिक्षकोंने कहा कि एक बार दृश्यश्रव्य उनके ध्यानमें लाए जानेके पश्चात उन्होंने छात्रोंको कक्षाके भीतर साम्प्रदायिक गतिविधियोंमें सम्मिलित नहीं होनेका निर्देश दिया है ।
      कर्नाटक बगलकोट जनपदके एक विद्यालयमें ६ विद्यार्थी विद्यालयमें ही ‘नमाज’ पढने लगे, इसको लेकर विवाद हो गया है । विद्यालयमें ‘नमाज’ पढने देनेपर स्थानीय लोग भडक गए । कहा जा रहा है कि विद्यालयद्वारा अनुमति देनेसे मना करनेपर भी छात्रोंद्वारा ‘नमाज’ पढते देखा गए । ‘सीएनएन न्यूज 18’के दृश्यश्रवयमें स्पष्ट दिख रहा है कि कुछ छात्राएं विद्यालयके प्रांगणमें ही ‘नमाज’ पढ रही हैं ।
      निधर्मी मैकाले शिक्षण पद्धतिसे पोषित शिक्षण व्यवस्थामें अधर्माचरण, अवैदिक विचारधारा, राष्ट्रद्रोह, अनाचार व असंख्य अपराध होना स्वाभाविक ही है; तमोगुणी जिहादियोंद्वारा उक्त अनाचार हिन्दुओंको उकसानेके समय समयपर किया जाता रहा है । यह हिन्दू समाजके लिए वास्तविक दर्पण (रियलिटी चेक) है । सर्व शिक्षण संस्थानोंको द्रष्टापन दिखाते हुए वैदिक गुरुकुल पद्धति त्वरित क्रियान्वित करनी होगी; जिससे समाज, राष्ट्र व समष्टिकी नींव छात्र-छात्राओंका जीवन सार्थक हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution