झारखंडके खूंटीमें मुंडा आदिवासी समाजके १२ अल्पवयस्क धर्मान्तरित, ‘एनसीपीसीआर’ने लिया संज्ञान, ‘रोमन कैथलिक चर्च’पर कार्यवाहीकी मांग
०५ जून, २०२२
झारखंडके खूंटी जनपदमें १२ आदिवासी अल्पवयस्क बच्चोंके धर्मान्तरणकी घटना संज्ञानमें आई है । यह मुंडा समुदायके लडके-लडकियां हैं ।
‘टीओआई’के अनुसार, घटना गांव कमडाकी है, जो खूंटीके तपकारा ‘थाना’ क्षेत्रके अन्तर्गत आता है । २१ मईको ग्रामीणोंने इसका परिवाद किया था । जनपद प्रशासनने इसकी जांच प्रारम्भ कर दी है ।
कमडा गांवके रेडा मुंडाने आरोप लगाया कि धर्मान्तरण विरोधी विधान होते हुए भी अवैध धर्मान्तरण कराया जा रहा है । कुछ दिन पूर्व ‘सरना धर्म सोतो समिति’ने भी धर्मान्तरणपर क्रोध व्यक्त किया था । गांवके दुलार मुंडाने कहा था कि ऐसे धर्मान्तरण सहन नहीं किए जाएंगे ।
अधिकतर ‘चर्च’ आदिवासी क्षेत्रोंमें जाकर आदिवासियोंको धन, धन्य आदिके प्रलोभन देकर धर्मान्तरणका व्यापार करते हैं । इनका संज्ञान लेकर यह रोकना अत्यन्त आवश्यक है । आदिवासियोंको भी शिक्षितकर समझाना आवश्यक है, जिससे वे इनके प्रलोभनमें न आएं ! न्यायव्यवस्था उचित कार्यवाही करेगी यही अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply