‘ISIS’ से जुडे ‘कुरान सर्किल’के सदस्य शकील मन्नाको ‘NIA’ ने बनाया बन्दी, आतङ्कियोंकी ‘भर्ती’, वित्तपोषण (फंडिंग) और सीरिया भेजनेके आरोप
१८ नवम्बर, २०२१
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरणने (NIA) आतङ्की संगठन ‘ISIS’ से संयोजन रखनेवाले जुहैब हमीद अथवा शकील मन्नाको बन्दी बनाया है । बन्दी आरोपित शकील मन्ना ‘कुरान सर्किल’ समूहका एक प्रमुख सदस्य भी है । मन्नापर आतङ्की समूहोंके लिए धन जुटाने और मुसलमान युवाओंको चरमपन्थकी ओर धकेलनेका आरोप है । ‘NIA’ ने यह जानकारी १७ नवम्बर २०२१ को एक ‘प्रेसनोट’के माध्यम से दी है ।
जुहैब मन्ना मुसलमान युवाओंको भडकानेके लिए सीरियाकी दृश्यपट दिखाकर वहां मुसलमानोंपर हो रहे अत्याचारकी बात करके उन्हें भडकाता था । शकील मन्ना गत वर्षसे ही ‘फरार’ चल रहा था । गत वर्ष इसे देहलीके इंदिरा गांधी अन्तरर्राष्ट्रीय वायुयान तलसे १७ नवम्बरको बन्दी बनाया गया था । उस समय मन्ना सऊदी अरबके दम्मामसे लौट आया था । जांचमें यह भी प्रकाशमें आया था कि ‘कुरान सर्किल’के माध्यमसे मुसलमान युवाओंको सीरिया भेजा गया था । बताया जा रहा है कि वर्ष २०१३ में आरोपित तौकीर मोहम्मदने अपने साथियों संग सीरियाकी यात्रा की थी ।
बन्दी ३२ वर्षीय शकील मन्ना बेंगलुरुका रहनेवाला है । ‘NIA’ ने इसके विरुद्ध अभियोग (केस) क्रमाङ्क-‘RC ३३ / २०२० / NIA’. DLI के अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट किया था । यह अभियोग १९ सितम्बर २०२० में प्रविष्ट हुआ था ।
‘एनआईए’ने सतर्कता दिखाकर मुन्ना और उसके अन्य साथियोंको बन्दी बना लिया । जिससे समय रहते आतङ्की षड्यन्त्रको निष्फल किया जा सका । जो राष्ट्र सुरक्षाके आडे आए, ऐसे देशद्रोहियोंका समूल नाश होना चाहिए एवं इस हेतु सुरक्षा अभिकरणोंको अति सतर्कतापूर्वक पग उठाने होंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply