विद्यालयोंमें अब शुक्रवारको अवकाश नहीं, ९८ प्रतिशत मुसलमान जनसंख्यावाले लक्षद्वीपमें शुक्रवारको बन्द रहते थे विद्यालय
२१ दिसम्बर, २०२१
लक्षद्वीप एक मुसलमान बहुल (९८ प्रतिशत) केन्द्र शासित प्रदेश है, जहां दशकोंसे शुक्रवारके दिवस छात्रोंको विद्यालयोंमें अवकाश दिया जाता था; किन्तु अब यह नियम परिवर्तित कर दिया गया है । ‘लक्षद्वीप एजुकेशन डिपार्टमेंट’ने एक नूतन तिथिपत्र (कैलेंडर) बनाते हुए सभी विद्यालयोंके लिए शुक्रवारको ‘कार्यदिवस’ और रविवारको अवकाश देनेकी घोषणा की है । वहीं आधिकारिक सूत्रोंके अनुसार, प्रशासनने संसाधनोंका उचित उपयोग और सीखनेकी प्रक्रियाकी आवश्यक योजना सुनिश्चित करनेके लिए विद्यालयके समय और नियमित गतिविधियोंको संशोधित किया है ।
बहुसंख्यक मुसलमान क्षेत्रोंमें सदैवसे ही देशकालके विधानके विपरीत सामाजिक, आर्थिक व अन्य सभी क्रियाएं प्रायः देखनेमें आती रही हैं, जिनपर पहले किसी शासनने कोई ध्यान नहीं दिया, न कार्यवाही ही की ! अब यह निर्णय लिया गया है, जो स्वागतयोग्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply