चोरीकी गाडियोंको ‘खपाने’के लिए, मेरठकी कुख्यात सोतीगंज ‘मार्केट’ बन्द, हाजी इकबाल और हाजी गल्लाकी सम्पत्तिका हुआ सघोष विक्रय
१३ दिसम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेशके योगी शासनने चोरीकी गाडियोंको काटनेवाले कुख्यात, मेरठ जनपदके सोतीगंज ‘मार्केट’को बन्द करा दिया है । इस आपणिमें देहली-‘एनसीआर’ और देशके अन्य भागोंसे चोरीकी गई गाडियोंको लाया और काट दिया जाता है और उसके अवयवोंको विक्रय कर दिया जाता है । ‘पुलिस’ने यह कार्यवाही इस प्रकारके अवैध कार्य करनेवाले हाजी इकबाल और हाजी गल्लाके अभिज्ञानपर (पहचानपर) की है । प्रशासनने इन दोनोंपर कार्रवाही करते हुए करोडोंकी सम्पत्ति ‘कुर्क’ की है । यह अवैध व्यापार १९९० दशकमें आरम्भ हुआ था और तब मात्र ‘कबाड’की ही विपणियां थीं; किन्तु समयके साथ यहां घरोंके भीतर भण्डारगृह बनते गए और आरम्भ हो गया चोरीकी गाडियोंका व्यापार । अब यहां ३०० से अधिक आपणियां हैं और एक सहस्रसे अधिक लोग कार्य करते हैं । व्यापारियोंका कहना है कि वहांके ‘एसएचओ’ने आगामी आदेशतक सभी ‘दुकानों’को बन्द रखनेका निर्देश दिया है । २०० से अधिक ‘पुलिसकर्मियों’ने इस क्षेत्रमें ‘फ्लैग-मार्च’ किया और शान्ति भंग करनेवालोंको स्पष्ट रूपसे चेतावनी दी ।
उक्त कार्यवाही उत्तर प्रदेशमें हुई है; क्योंकि वहां योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमन्त्री हैं । सभी मुख्यमन्त्रियोंको उनका अनुसरण करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply