कश्मीरपर विषवमन करनेके पश्चात, अब ‘हुंडई’का वक्तव्य, “भारत हमारा दूसरा घर”
७ फरवरी, २०२२
पाकिस्तान ‘हुंडई’की ओरसे कश्मीरपर विवादित ‘ट्वीट’ करनेके पश्चात व सामाजिक जालसथलोंपर ‘बायकॉट हुंडई ट्रेंड’ होनेके पश्चात भारतकी हुंडईने अपने एक वक्तव्यको साझा किया है । इस वक्तव्यमें उन्होंने भारतीय उपभोक्ताओंको ‘ब्लॉक’ करनेपर न तो क्षमायाचनाकी है और न ही पाकिस्तान ‘हुंडई’पर कार्यवाही करनेके विषयमें कुछ कहा है । इस वक्तव्यसे मात्र स्पष्ट होता है कि संस्थाने यह दिखाया है कि वह भारतके लिए कितनी प्रतिबद्ध हैं ! इस वक्तव्यमें ‘कम्पनी’ने भारतीयोंसे कहा है कि वह भारतीय विपणिके लिए गत २५ वर्षोंसे प्रतिबद्ध है और यहांके राष्ट्रवादके सम्मानमें वह दृढतासे खडी है । अपने वक्तव्यमें उन्होंने कहा कि सामाजिक जालस्थलपर कुछ अवांछित ‘पोस्ट’ उनकी प्रतिबद्धता और सेवाको आहत करनेवाली हैं; परन्तु भारत उनका दूसरा घर है और किसी भी असंवेदनशील वार्ताके लिए उनकी ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ है तथा वह इनकी निन्दा करते हैं । उल्लेखनीय है कि ‘हुंडई’ पाकिस्तानने कश्मीरको लेकर एक विवादित ‘ट्वीट’ किया था । इसके पश्चात संस्था प्रश्नोंके घेरेमें आ गई है और सामाजिक जालस्थलोंपर देखते-देखते ‘बायकॉट हुंडई ट्रेंड’ होने लगा । अनेक उपभोक्ताओंद्वारा संस्थाके इस कृत्यपर उन्होंने अपना क्रोध व्यक्त किया । वहीं ‘कम्पनी’ विरोधसे सम्बन्धित ‘ट्वीट’ करनेवालों लोगोंको ही ‘ब्लॉक’ करती दृष्टिगत हुई ।
ह्युंडईको यदि भारतमें व्यापार करना है तो उसे पाकिस्तानवाले ‘ट्वीट’के लिए क्षमा मांगनी चाहिए, अन्यथा भारतीय उपभोक्ताओंको चाहिए कि ह्युंडई सहित उन सभी प्रतिष्ठानोंका बहिष्कार करे, जिन्होंने कश्मीरके सम्बन्धमें आपत्तिजनक ‘ट्वीट’ किए थे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply