अगस्त ६, २०१८
‘ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सदैव अपने वक्तव्यसे समाचारोंमें रहते हैं । इस बार भी उन्होंने एक विवादस्पद वक्तव्य दिया है । हरियाणाके गुरुग्राममें २ अगस्तको एक मुस्लिम युवककी बलपूर्वक दाढी काटनेके प्रकरणमें ओवैसीने उन लोगोंपर लक्ष्य साधा, जिन्होंने कथित रूपसे एक मुस्लिम युवककी दाढी कटवा दी थी ।
हैदराबादसे सांसद असदुद्दीन ओवैसीने कहा, जिन्होंने यह सब किया है, मैं उनसे और उनके पितासे ये कहना चाहता हूं कि यदि तुम हमारे गले भी काट दोगे तब भी हम मुस्लिम ही रहेंगे ! हां, हम तुम्हें अवश्य मुसलमान बना देंगे और तुम्हें भी दाढी रखनेपर विवश कर देंगे !
ओवैसीने संसदमें राहुल गांधीद्वारा मोदीसे गले मिलनेपर लक्ष्य साधा । उन्होंने कहा, यदि मैं मोदीसे हाथ भी मिला लूं तो मेरे विरुद्ध फतवा जारी कर दिया जाएगा !; लेकिन कांग्रेस किसीके भी नेताने राहुल गांधीके विरुद्ध एक शब्द नहीं बोला ।
हरियाणाके गुरुग्राममें बलपूर्वक एक मुस्लिम युवककी दाढी काटने और उसके साथ मारपीटका प्रकरण सामने आया था । पीडित जब परिवाद लेकर सम्बन्धित थाने पहुंचा तो पहले पुलिस आनाकानी करती रही; लेकिन बादमें पुलिसने अभियोग प्रविष्ट कर लिया । इस प्रकरणमें ३ आरोपियोंको बन्दी बनाया गया है । घटना गुरुग्रामके सेक्टर ३७ की थी । जहां कुछ लोगोंने जफरुद्दीन नामक युवकको पकड लिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया । वे उसे एक नाईकी दुकानमें ले गए और उसे जफरुद्दीनकी दाढी काटनेके लिए कहा । नाईने उसकी दाढी काटने से मना कर दिया । उन्होंने जफरुद्दीनको दुकानमें रखी सीटसे बांध दिया और फिर नाईसे बलपूर्वक उसकी दाढी कटवा दी !
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply