गोरखपुरमें छतपर ‘पाकिस्तानी’ ध्वज, पप्पू कुरैशी पुलिस अभिरक्षामें, तालीम, आशिक और आरिफपर भी चलेगा राजद्रोहका अभियोग
११ नवम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेशके गोरखपुर जनपदमें एक घरके ऊपर पाकिस्तानसे मिलता-जुलता ध्वज लगानेका परिवाद ‘पुलिस’में किया गया है । यह घटना चौरी चौरा क्षेत्रके मुंडेरा बाजार ‘वार्ड’ क्रमाङ्क १० की है । इस प्रकरणमें ‘पुलिस’में प्राथमिकी प्रविष्टकर, ४ लोगोंको आरोपित किया है । यह घटना १० नवम्बर २०२१, बुधवारकी है ।
गोरखपुर ‘पुलिस’ने इस घटनामें की गई कार्यवाहीकी जानकारी अपने आधिकारिक ‘ट्विटर’पर साझा की है । गोरखपुर ‘पुलिस’के अनुसार, कस्बा चौरी चौरामें घरपर ‘पाकिस्तानी’ ध्वज लगे होनेकी सूचनापर कुछ व्यक्ति एकत्रित हुए । इसपर ‘पुलिस’द्वारा तत्काल घटना स्थलपर पहुंचकर शान्ति व्यवस्था स्थापित की गई और ४ व्यक्तियोंके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है । ध्वजको अधिग्रहित कर लिया गया है । ‘पुलिस’द्वारा, ३ समूह गठित करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।
भारतमें रह रहे ऐसे राजद्रोहियोंको चिह्नितकर, त्वरित कठोर दण्ड देना चाहिए; क्योंकि ये वहीं लोग हैं, जो देशका खाते हैं और उसके साथ ही विश्वासघात करते हैं । ऐसे लोगोंको देश निकाला देना ही उचित होगा ! उत्तर प्रदेश शासन कठोर कार्यवही करेगा, ऐसी सभी राष्ट्रप्रेमियोंकी अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply