पाकिस्तानसे आ रहा ८०० किलो ‘ड्रग्स’ अधिग्रहित, २००० कोटि (करोड) है मूल्य, समुद्रमें ‘एनसीबी’ और भारतीय नौसेनाकी पहली संयुक्त कार्यवाही


१२ फरवरी, २०२२
      भारतीय नौसेना और ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)’ने पाकिस्तानसे आ रही २००० कोटि रुपएकी ‘ड्रग्स’की ‘खेप’ पकडनेमें सफलता पाई है । इस ‘जॉइंट ऑपरेशन’में ५२९ किलो ‘हाई क्वालिटी हशीश (चरस)’, २३४ किलो ‘हाई क्वालिटी’वाले ‘क्रिस्टल Methamphetamine’ और कुछ मात्रामें ‘हेरोइन’ प्राप्त की गई है । अन्तरराष्ट्रीय विपणिमें (बाजारमें) अधिग्रहित किए गए ‘ड्रग्स’का मूल्य २००० कोटि रुपए है । ‘एनसीबी’ और भारतीय नौसेनाने शनिवारको (१२ फरवरी, २०२२ को) वक्तव्य प्रकाशित कर इसकी जानकारी दी ।
      भारतीय नौसेनाने इसे एक अच्छी प्रकार समन्वित ‘बहु-एजेंसी ऑपरेशन’ बताते हुए कहा कि ‘एनसीबी’ने उसकी सक्रिय सहायतासे ८०० किलो ‘ड्रग्स’ प्राप्त किया । ’इंडियन नेवी’ने स्पष्ट किया कि वे ‘ड्रग्स’के प्रसारको नियन्त्रणमें करनेके लिए प्रतिबद्ध है ।
       ‘एनसीबी’ने अपने वक्तव्यमें कहा, “हमारे मुख्यालयकी ‘स्पशेल यूनिट्स’ ऐसी गुप्त सूचनाओंपर निरन्तर कार्य करती रहती हैं । हमारा प्रयास रहेगा कि समुद्री बलोंके साथ आगे भी हम इस प्रकारके अभियान चलाते रहें । नूतन ‘ऑपरेशन’से हमारे पडोसी देशमें स्थित ‘ड्रग्स सिंडिकेट’को बडा झटका लगा है, जो समुद्री मार्गोंसे भारत सहित अन्य देशोंमें ‘ड्रग्स’ पहुंचानेमें लगे हुए थे ।” कई ‘बैग्स’में ‘पैक’ करके भारतके पश्चिमी भागके समुद्रमें ये ‘ड्रग्स’ अधिग्रहित किए गए हैं ।
       पाकिस्तान समुद्रके मार्गसे अस्त्रों-शस्त्रोंके (हथियारोंके) साथ ही ‘ड्रग्स’ भी भारतमें भेजता है पाकिस्तानके प्रत्येक प्रयासको हमारी तीनों सेनाओं और अभिकरणोंने सदैव ही विफल किया है । ‘एनसीबी’ और ‘इंडियन नेवी’पर हमे गर्व है, जो देशके युवाओंको व्यसनोंसे बचाने रहे है और देशकी रक्षाके लिए प्रतिबद्ध है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution