फरसियांमें ईसाई बने परिवारने किया हिन्दूधर्ममें पुनर्प्रवेश
१० मार्च, २०२२
प्रलोभनमें आकर ईसाई पन्थ अपनानेवाले परिवारके सभी सदस्योंका गायत्री मन्दिरमें मन्त्रोच्चारके साथ, गंगाजलका छिडकाव तथा लाल गमछा देकर हिन्दू रीतिके साथ हिन्दू समाजमें स्वागत किया गया ।
श्रीराम हिन्दू संगठन व ग्राम व्यवस्था समिति फरसियांके पदाधिकारी व कार्यकर्ता निरन्तर क्षेत्रमें ईसाई पन्थ अपनानेवाले परिवारोंको हिन्दू समाजमें घर ‘वापसी’ कराने प्रयास कर रहे हैं । समझानेके पश्चात छह मार्चको एक परिवार पुनः हिन्दू समाजमें सम्मिलित हो गए ।
परिवारके इन सदस्योंके घर ‘वापसी’के लिए श्रीराम हिन्दू संगठन व ग्राम व्यवस्था समितिने गांवके गायत्री मन्दिरमें एक कार्यक्रम आयोजित किया । यहां पदाधिकारियोंने परिवारकी हिन्दू रीतिसे घर ‘वापसी’ कराई ।
श्रीराम हिन्दू संगठन फरसियांके अध्यक्ष शेषनारायण सिन्हाने बताया कि धर्मान्तरणके प्रकरणको लेकर अब हिन्दू संगठन सक्रिय हो गया है । धर्मान्तरण कर चुके लोगोंकी घर ‘वापसी’ करानेका प्रयास निरन्तर जारी है ।
श्रीराम हिन्दू संगठन एवं वह परिवार जिन्होनें घर ‘वापसी’ की है, वे सभी अभिनन्दनके पात्र हैं । आशा है कि अन्य हिन्दू संगठन भी इसी प्रकारके प्रयत्नोंके लिए प्रोत्साहित होंगे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply