खेतपर श्रमकार्य करने जाती अवयस्कसे पादरीने किया दुष्कर्म, पत्नीसे बनावाया दृश्यपट


३० दिसम्बर, २०२१
      गुजरातके तापी जनपदके सोनगढ गांवमें एक पादरीको १६ वर्षीय अवयस्क लडकीसे दुष्कर्मके आरोपमें बन्दी बनाया गया है । कथित रूपसे दुष्कर्म करनेके इस प्रकरणमें पादरीका साथ उसकी पत्नीने भी दिया एवं दुष्कर्मके मध्य लडकीका दृश्यपट भी चित्रित किया गया । ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’के प्रतिवेदनके अनुसार यह घटना मई माहकी है; परन्तु पीडिताने इस सम्बन्धमें परिवाद अब प्रविष्ट किया है । वहीं ‘पुलिस’को शंका है कि छायाचित्र व दृश्यपट ‘वायरल’ होनेके भयसे लडकीने परिवाद नहीं किया था । उधर पादरीका अभिज्ञान (पहचान) बलिराम कोकनी‌ तथा पत्नीकी अनीताके रूपमें हुआ है । दोनोंको ही बन्दी बना लिया गया है । वहीं प्रकरणमें तापीके ‘डीएसपी’ आर एल मवानीनें जांच आरम्भ होनेपर वक्तव्य साझा करते हुए कहा है कि पीडिता खेतमें ‘मजदूरी’का कार्य करती है तथा वह अपने माता-पिताके साथ जाती थी । वहीं आरोपीने उसे अकेले मिलनेको कहा और वहां उससे दुष्कर्म किया । उल्लेखनीय है कि कुछ दिवस पूर्व आंध प्रदेशमें भी एक पादरीको अनुसूचित जातिकी लडकियोंके यौन शोषणके आरोपमें बन्दी बनाया गया था ।
       दुष्कर्मके प्रकरणोंमें आरोपी कभी पादरी तो कभी मौलवी नित्य ही पाए जाते हैं । जब ऐसे आसुरी पन्थोंके धर्मगुरु ही भक्तिहीन व दानव हैं तो वे अपने अनुयायियोंका क्या मार्गदर्शन करेंगे ? वहीं ऐसे आरोपियोंपर शीघ्र कठोरतम कार्यवाही अतिआवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution