पटियालामें कालीमाता मन्दिरपर आक्रमणके विरोधमें हिन्दू संगठनोंका ‘बन्द’ : खालिस्तानियोंपर कार्यवाहीकी मांग, अन्तर्जाल, सन्देश सब बाधित 


३० अप्रैल, २०२२
पंजाबके पटियालामें शुक्रवार २९ अप्रैल २०२२ को खालिस्तान विरोधी प्रदर्शनके मध्य हुई हिंसा हुई ।
काली मन्दिरमें तोडफोडसे क्रोधित हिन्दू संगठनोंने शनिवार ३० अप्रैल २०२२ को ‘बन्द’का आह्वान किया था । इसके उपरान्त प्रशासनने अस्थायी रूपसे भ्रमणभाष अन्तर्जाल सेवाओंपर प्रतिबन्ध लगा दिया ।
      शुक्रवारको मन्दिरमें हुए आक्रमणका एक ‘वीडियो’ सामने आया है । इस ‘वीडियो’में स्पष्ट दिख रहा है कि कुछ अराजक तत्त्व मन्दिरमें घुसकर तोडफोड करनेका प्रयास कर रहे हैं । इनके हाथोंमें ‘तलवारें’ और डण्डे हैं। इस मध्य वहां उपस्थित ‘पुलिसकर्मी’ इन उपद्रवियोंको रोकनेका प्रयास करते दिख रहे हैं ।
     उल्लेखनीय है कि ‘सिख फॉर जस्टिस’के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नूने कुछ दिन पूर्व शुक्रवारको खालिस्तानका स्थापना दिवस मनानेकी घोषणाकी थी । इसके उत्त में शिवसेनाके एक गुटके नेता हरीश सिंगलाने शुक्रवार २९ अप्रैलको खालिस्तान विरोध रोष यात्रा निकाली थी । इस मध्य उन विरोधी गुटके साथ उनकी झडप हो गई ।
       यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण कि पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्यमें देशकी एकता एवं अखण्डता तथा सामाजिक समरसताको नष्ट करनेका प्रयास किया जा रहा है । पंजाबमें गठित नूतन आप शासनके बारेमें जैसी आशंका व्यक्त की जा रही थी, वह सच प्रतीत हो रही है । स्थित और विध्वंसकारक न बने, इसके लिए केन्द्र शासनको शीघ्र संज्ञान लेनेकी आवश्यकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution