दीपावलीपर ‘पटाखों’को भूल जाओ, द्यूत खेलो’, ‘फर्नीचर कंपनी’ने दिया ज्ञान तो लोगोंने दिखाया दर्पण, पूछा, “ईद-मुहर्रमपर ये करते हो ?”
१ नवम्बर, २०२१
जैसे-जैसे दीपावली निकट आती जा रही है, हिन्दुओंको ज्ञान देने और हिन्दू त्योहारोंका अपमान करने व परिहास करनेका क्रमबद्ध रूपमें तीव्र होता जा रहा है । पहले ये कार्य अधिकतर प्रसिद्ध व्यक्ति किया करते थे, अब विभिन्न ‘ब्रांड्स’ने ये उत्तरदायित्व उठाया है । सब्यसाचीने नंगापनके साथ मंगलसूत्रको विक्रय करना चाहा तो विराट कोहलीने ज्ञान दिया कि दीपावली कैसे मनाई जानी चाहिए ? अब ‘फर्नीचर कंपनी’ ‘पेप्पेर्फ़्री‘ने परामर्श दी है कि दीपावलीपर पटाखे चलानेकी आवश्यकता नहीं है, घरमें द्यूत खेलो।
‘कंपनी’ने अपने सामाजिक जालस्थलसे छायाचित्र साझा किया है, जिसमें घरके सभी लोग बैठकर परिवारमें ही द्यूत खेल रहे हैं । एक महिला ‘गिटार’ बजाती हुई दिख रही हैं । दूरदर्शनके वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तवने इस विज्ञापनपर कटाक्ष करते हुए कहा, “पटाखे मत जलाओ, द्यूत खेलो । दीवापलीपर नूतन धर्मनिरपेक्ष अभियान ।” लोगोंने ‘पेप्पेर्फ़्री‘से पूछा कि क्या वे ‘ईद-मुहर्रम’के समय भी मुसलमानोंको ऐसे ही ज्ञान देता है कि घरसे बाहर मत निकलो, भीतर बैठ कर द्यूत खेलो ?
सामाजिक जालस्थलपर लोगोंकी प्रतिक्रिया देखकर सन्तोष होता है कि हिन्दू जाग रहा है और अपनी गौरवशाली संस्कृतिका अभिज्ञान भी कर रहा है । हिन्दुओंके त्योहार आते ही ज्ञान देनेके लिए अनेक लोग सामने आ जाते हैं; किन्तु अब यह कार्य प्रसिद्ध व्यापारिक ‘ब्राण्डों’ने ले लिया है और हिन्दुओंको अनैतिक कार्योंके लिए प्रेरित कर रहे हैं । इन ज्ञान देनेवालोंका एक ही सरल उपाय है; इनके उत्पादोंका सम्पूर्ण बहिष्कार किया जाए और इनके हितोंपर आर्थिक चोटकर इनको पाठ पढाया जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply