‘पीएफआई’पर लगाया जाए सम्पूर्ण प्रतिबन्ध, असमके मुख्यमन्त्री हिमंत बिस्वा सरमाकी केन्द्र शासनसे याचना
२० फरवरी, २०२२
असमके मुख्यमन्त्री हिमंत बिस्वा सरमाने केन्द्र शासनसे कहा है कि ‘पीएफआई’पर त्वरित प्रतिबन्ध लगाएं; क्योंकि यह संगठन विध्वंसक व कट्टरपन्थी गतिविधियोंमें लिप्त है । उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों सम्बन्धी कुछ घटनाओंकी जांच असम शासन ‘एनसीबी’को सौंप रही है, जिससे वे उससे सम्बन्धित तार खंगाल सकें । वे बोले कि उन्हें विश्वास है कि आनेवाले ५ वर्षमें असम एक आदर्श राज्य बनकर उभरेगा ।
हिमंत बिस्वा सरमा एक योग्य सुलझे हुए विचारोंवाले मुख्यमन्त्री हैं, जो अपने राज्य असमके विकास हेतु कटिबद्ध हैं । ‘पीएफआई’की गतिविधियां सन्दिग्ध रही हैं । ऐसी संस्थापर त्वरित प्रतिबन्ध लगाना देशकी सामाजिक सुरक्षा हेतु अनिवार्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply