मुख्यमन्त्री पिनाराई विजयनने ‘सीएए’को बताया धर्मनिरपेक्षताके विरुद्ध, राज्यमें क्रियान्वित न करनेके दिए संकेत


०६ जून, २०२२
                केरलके मुख्यमन्त्रीने गुरुवार, ३ जून २०२२ को कहा कि उनका शासन नागरिक संशोधन अधिनियमको (‘सीएए’को) क्रियान्वित नहीं करेगा । अपने शासनकी प्रथम वर्षगांठके लिए आयोजित एक समारोहमें बोलते हुए उन्होंने कहा, “नागरिकता संशोधन अधिनियमपर शासनकी स्पष्ट स्थिति है । यह जारी रहेगा ।” उन्होंने कहा कि महत्त्वपूर्ण पदोंपर बैठे लोगोंने स्पष्ट कहा है कि विधान क्रियान्वित किया जाएगा ।
      उन्होंने आगे यह भी कहा, “इस प्रकरणमें उनके राज्य शासनकी भी स्पष्ट स्थिति है । इसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा ।” अपनी बातको जारी रखते हुए विजयनने कहा कि यहां किसीको भी धर्मके आधारपर नागरिकता प्रदान करनेका अधिकार नहीं है । राज्यने संवैधानिक सिद्धान्तोंके आधारपर इसमें अपना मत व्यक्त किया है । उल्लेखनीय है कि गत माह केन्द्रीय गृहमन्त्री अमित शाहने बंगालके सिलीगुडीमें कहा था कि ‘कोरोना’ महामारी समाप्त होनेके पश्चात विधान क्रियान्वित किया जाएगा ।
       भारतमें तुष्टीकरणकी राजनीतिके कारण अनेक राजनीतिक दल सत्ता समेटकर बैठे हुए हैं; परन्तु अब आनेवाले हिन्दू राष्ट्रमें ऐसे हिन्दूद्रोही दलोंका अस्तित्व भी नगण्य होगा व हिन्दू हितोंमें कार्य करनेवाले दल ही दृष्टिगत होगें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
साभार : https://www.hindujagruti.org


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution