पाकिस्तानके पेशावरमें दो आपणी चालक सिख युवकोंकी जिहादियोंने की हत्या


१६ मई, २०२२
              पेशावरके ‘बाडा बाजार’में अपनी आपणियोंमें बैठे सिख युवकोंकी ‘बाइक’ सवार जिहादियोंने आकर गोलियां मारकर हत्या कर दी । खैबर पख्तूनवाह प्रान्तके मुख्यमन्त्री महमूद खानने कहा है कि यह घटना दुःखद है व आरोपियोंको शीघ्र बन्दी बनाया जाएगा । अभी आरोपी अज्ञात हैं ।
            इससे पूर्व लगभग ७ माह पूर्व पेशावरमें सतनाम सिंह नामक सिखकी हत्या हुई थी, जिसके आरोपी अभीतक अज्ञात हैं ।
            पंजाबके मुख्यमन्त्री भगवंत मानने इस हत्याकी निन्दा की है । ‘भाजपा’ नेता मंजिन्दर सिरसाने कहा कि पाकिस्तानमें सिख भयभीत हैं । पाकिस्तान शासन जिहादियोंके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है । उन्होंने कहा कि भारत शासनको पाकिस्तानके ‘हाई कमीशन’से सम्पर्क करना चाहिए व पाकिस्तानके राजदूतको भारतके मतसे अवगत कराना चाहिए ।
        पाकिस्तानमें अल्पसङ्ख्यकोंपर नित्य अत्याचार होते रहते हैं । इससे भयभीत उनकी सङ्ख्या दिन प्रतिदिन न्यून होती जा रही है । वे वहांसे पलायन करनेको विवश हैं । केन्द्र शासनको इन घटनाओंके प्रति पाकिस्तान शासनके समक्ष क्रोध व्यक्त करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
साभार : https://www.hindujagruti.org


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution